У нас вы можете посмотреть бесплатно महिला शिक्षिका ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाए अभद्रता एवं छेड़छाड़ के आरोप by samnalive или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
प्रभारी प्राचार्य पर महिला शिक्षक ने लगाया अभद्रता व छेड़छाड़ का आरोप, चार माह की गर्भवती शिक्षिका बोलीं – नहीं हो रही कार्यवाही जिला छतरपुर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रनगर में पदस्थ एक महिला शिक्षक ने विद्यालय के ही प्रभारी प्राचार्य कृष्णकांत अग्निहोत्री पर अभद्र व्यवहार, अश्लील भाषा का प्रयोग और बुरी नियत से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदिका, जो अंग्रेजी विषय की शिक्षक है, ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को विद्यालय परिसर में प्रभारी प्राचार्य ने उनके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाना बमीठा दोनों स्थानों पर लिखित रूप में की थी। इसके बावजूद 03 नवम्बर 2025 तक आरोपी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता का कहना है कि अब प्रभारी प्राचार्य द्वारा उन्हें बार-बार धमकाया जा रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही महिला शिक्षक द्वारा बताया गया कि वह अब तक दो बार कलेक्टर को ज्ञापन, महिला थाना में आवेदन, और दो बार जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक किसी स्तर पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। वहीं पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पाण्डेय का कहना है कि शिक्षिका की शिकायत पर मामला जांच में लिया गया है और इस मामले की जांच के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी किरण कौशिक को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।