У нас вы можете посмотреть бесплатно Jharkhand में जमीनों का म्यूटेशन बंद? Ranchi सहित इन जगहों पर म्यूटेशन का काम कैसे अटका! или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
About Video : Jharkhand में जमीनों का म्यूटेशन बंद? Ranchi सहित इन जगहों पर म्यूटेशन का काम कैसे अटका! झारखंड में जमीन से जुड़ा सबसे अहम काम जिसे हम दाखिल खारिज कहते है या फिर म्युटेशन के नाम से जानते हैं वह अब भी रैयतों के लिए कठिन ही माना जा रहा है. दो डिसमिल जमीन खरीदने वाले छोटे रैयत हो या बड़े जमीन के भू स्वामी ,सबको अंचल कार्यालयों में स्थिति एक ही जैसी है. इस वजह से 65 हजार से अधिक म्युटेशन के मामले पेंडिंग पड़े हैं. बात ऐसी है कि आंकड़ों में जो नंबर क्लियर बताया जा रहा है ,दरसल उसमें आधे से अधिक आवेदन छोटे मोटे कारण बताकर रिजेक्ट कर दिए जा रहे हैं. मतलब साफ़ है कि आवेदन फिर से देना होगा. ऐसे हम जमीनी स्तर पर देखे तो म्युटेशन नहीं हो पाने का आंकड़ा 65 हजार से बहुत अधिक है. लोगों को सही समय पर सरकारी सेवाएं मिले इसके लिए झारखंड सरकार ने right to service act तक लागू किया हुआ है. नियम कहता है कि बिना आपत्ति के म्युटेशन एक महीने के अंदर और आपत्तिवाले मामलों का निपटारा तीन महीने में हो जाना चाहिए लेकिन जमीन पर इसका पालन लगभग नहीं के बराबर है. छोटी छोटी गलतियां बताकर आवेदन को रिजेक्ट कर दिया जा रहा है. कही खतियान अधूरा बताया जा रहा तो कही नक्शा गायब ,इतना ही नहीं कही वंशावली की पप्रतिलिपि जैसी वजहों से फाइल को लौटा दिया जाता है. ऐसे में इसको right to service उद्देश्य का फेलियर मानना कही से भी गलत नहीं है. अब जब रैयत महीनो से परेशान घूम रहे तो यह फेलियर ही तो है. राजस्व,निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने सुविधा के लिए सुओ-मोटो म्युटेशन सिस्टम लागू किया था. इसके तहत जमीन का निबंधन होने का काम होते ही रजिस्ट्री कार्यालय के सभी दस्तावेज खुद अंचल कार्यालय पहुंच जाय करते थे और बिना किसी आवेदन के म्युटेशन भी होता था.अब तो कागजात पहुंचते भी है तो ऑटोमेटिक म्युटेशन नहीं होता. ऐसे में जब रैयत जब कार्यालय पहुंचते है तो उन्हें बताया जाता है कि दस्तावेज अधूरे है और आवेदन फिर से करना होगा. खतियान ,रसीद,पुरानी जमाबंदी -हर बार नए कागज की मांग कर दी जाती है. In Jharkhand, the most important land-related task, known as mutation, is still considered difficult for tenant farmers. Whether it's a small tenant purchasing two decimals of land or a landowner with a large plot of land, everyone faces the same situation at the regional offices. Consequently, over 65,000 mutation cases are pending. The reality is that, while the figures clearly state a clear number, more than half of the applications are being rejected citing minor reasons. This clearly means that the application will have to be submitted again. If we look at the ground level, the number of failed mutations is much higher than 65,000. The Jharkhand government has even implemented the Right to Service Act to ensure people receive government services in a timely manner. The rules state that mutations without objections should be resolved within one month, and those with objections within three months. However, this practice is almost nonexistent. Applications are being rejected citing minor errors. In some cases, the land records are said to be incomplete, in others, the map is missing. Furthermore, in some cases, files are returned for reasons such as a lack of a copy of the genealogy. It's not wrong to consider this a failure of the right to service objective. Now, when tenants are struggling for months, this is indeed a failure. The Revenue, Registration, and Land Reforms Department implemented a suo-moto mutation system for convenience. Under this system, all documents from the registry office would automatically reach the zonal office upon registration, and the mutation would occur without any application. Now, even if documents arrive, the automatic mutation doesn't occur. Consequently, when tenants arrive at the office, they are told that the documents are incomplete and they must reapply. Each time, new documents—Khatian, receipt, and old Jamabandi—are demanded. Tenants say that applicatio The Fourth Pillar About : द फोर्थ पिलर के पन्ने पर आप पहुंचे हैं, हमें खूब अच्छा लगा. ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के- लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो, ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं. हमारे अन्य ठिकाने Website : https://thefourthpillar.live/ Facebook Link : https://www.facebook.com/profile.php?... Instagram Link : / thefourthpi. . Twitter Link : / fourth28545the #jharkhand #jharkhandnews #jharkhandnewstoday #hemantsoren #jharkhandsamachar #jharkhandnewsupdate