У нас вы можете посмотреть бесплатно पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र बना अमेरिका का शिष्य или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में आकर्षण का केंद्र बना अमेरिका का शिष्य और उसकी कार निवाड़ी मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बुधवार की शाम निवाड़ी पहुंची जहां पर अमेरिका से पहुंचा उनका एक शिष्य आकर्षण का केंद्र बना है उसको और उसकी कार को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हिंदू धर्म में छुआछूत और जातिवाद को मिटाने के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से शुरू हुई यह पद यात्रा ओरछा के लिए जा रही है बुधवार की शाम यह पदयात्रा निवाड़ी जिला मुख्यालय पहुंची जहां पर निवाड़ी विधानसभा के भाजपा विधायक अनिल जैन ने स्वागत किया इसके साथ ही इस यात्रा में शामिल होने के लिए भोजपुरी कलाकार और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी पहुंचे थे जिन्होंने रात्रि में भजनों की प्रस्तुति दी इस यात्रा में सबसे आकर्षक का केंद्र अमेरिका का शिष्य जो इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए अमेरिका से सीधे निवाड़ी पहुंचा है भारत के गुजरात के रहने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य कमलेश पटेल इस यात्रा में शामिल होने के लिए निवाड़ी पहुंचे हैं जो ओरछा तक इस पदयात्रा में शामिल होंगे कमलेश पटेल ने बताया कि वह सीधे अमेरिका से निवाड़ी पहुंचे हैं और वह अपनी कार से पहुंचे हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं इस पदयात्रा में उन्होंने अपनी कार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीरों को चारों तरफ लगा रखा है इसके साथ ही कार में भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया है यह कार पदयात्रा के दौरान जब साथ चलती है तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है कमलेश पटेल ने बताया कि वह अमेरिका से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरु के लिए कई उपहार लेकर आए हैं जो महाराज को सौंपेंगे इस उपहार में कई बहुमूल्य वस्तुएं जिसे वह अमेरिका से लेकर आए हैं कमलेश पटेल का कहना है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उन्होंने पूरे हिंदुओं को एक करने की ठान रखी है उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु के स्वाभिमान के चलते अमेरिका से सीधे पदयात्रा में पहुंचे हैं कार आकर्षण का केंद्र सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में अमेरिका के रहने वाले शिष्य कमलेश पटेल की कार आकर्षण का केंद्र है इस कार में जहां चारों तरफ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर लगाई गई है वहीं अमेरिका और भारत की राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया है जो पूरी यात्रा में आकर्षण का केंद्र निवाड़ी से रवाना हुई पदयात्रा गुरुवार की सुबह निवाड़ी से पदयात्रा ओरछा के लिए रवाना हो गई है गुरुवार की शाम पदयात्रा ओरछा के तिगेला पर पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम करेगी इसके बाद शुक्रवार की सुबह ओरछा के लिए रवाना होगी बुधवार की रात्रि निवाड़ी में रात्रि विश्राम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कट्टर हिंदू बनेंगे तो कट्टर हिंदू राष्ट्र बनेगा इसके साथी भोजपुरी कलाकार और भाजपा के नेता मनोज तिवारी ने भजनों की प्रस्तुति दी । #bageswardhamsarkar #bjpmp #bundelkhand #news #collector #bjpnews #mppolice #बागेश्वरधामlive #usa