У нас вы можете посмотреть бесплатно धार।सपनो के स्विमिंग पुल का विधायक कलेक्टर एसपी ने किया रिबिन काटकर उद्घाटन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
खबर पढ़े धार में 3 करोड़ का राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल शुरू, उद्घाटन के साथ ही शुल्क को लेकर सियासी घमासान धार शहर के उदय रंजन क्लब परिसर में लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से तैयार राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक नीना वर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे। यह स्विमिंग पूल ध्रुव स्विमिंग इंस्टीट्यूट द्वारा पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जाएगा। संस्थान द्वारा तय शुल्क के अनुसार, आम नागरिकों के लिए स्विमिंग का मासिक शुल्क जीएसटी सहित 2500 रुपए रखा गया है, जबकि स्विमिंग कोचिंग के लिए 18 हजार रुपए वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि निजी संस्था द्वारा संचालन किए जाने के कारण शुल्क निर्धारण उन्हीं के स्तर पर किया गया है। हालांकि भविष्य में मेधावी और जरूरतमंद खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं विशेष सुविधाएं देने की योजना भी बनाई जा रही है। कलेक्टर बोले — बच्चों के लिए नर्सरी बनेगा यह पूल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि धार शहर में लंबे समय से एक अच्छे और आधुनिक स्विमिंग पूल की मांग थी। विधायक की पहल पर यह सपना साकार हुआ है। पूल का स्थान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के बीचो-बीच चुना गया है। यह स्विमिंग पूल बच्चों के लिए नर्सरी की तरह कार्य करेगा, जहां से वे आगे चलकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकेंगे। विधायक नीना वर्मा — धार का सपना हुआ साकार विधायक नीना वर्मा ने कहा कि धार के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। शहर में पहले से बैडमिंटन की एक मजबूत नर्सरी है और अब स्विमिंग के क्षेत्र में भी धार आगे बढ़ेगा। इससे यहां के बच्चे प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगे। कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल उद्घाटन के साथ ही कांग्रेस ने इस परियोजना पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर ने इसे आदिवासी जिले की जनता के साथ छल बताया। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के नाम पर गरीब और आदिवासी बच्चों को बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन तय किया गया शुल्क उनकी पहुंच से बाहर है। आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि शुल्क व्यवस्था को जनहित के अनुसार नहीं बदला गया, तो जिलेभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।