У нас вы можете посмотреть бесплатно आज का बाइबल वचन (हिंदी) | 01 फ़रवरी 2026 Today Bible Verse (Hindi) | February 01, 2026 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज का बाइबल वचन | 1 फ़रवरी 2026 | भजन संहिता 34:18 | टूटे मन वालों के लिए परमेश्वर की सांत्वना आज का बाइबल वचन — 1 फ़रवरी 2026 भजन संहिता 34:18 “यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्धार करता है।” इस शक्तिशाली वचन के माध्यम से परमेश्वर हमें याद दिलाता है कि वह हर टूटे हुए, दर्द में दबे हुए और संघर्ष कर रहे व्यक्ति के बेहद करीब है। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, उसका प्रेम और उद्धार हमेशा हमारे साथ है। 🙏 इस वचन से आपको क्या मिलेगा? – मन में शांति – विश्वास में मजबूती – परमेश्वर की निकटता का अनुभव – निराशा में आशा अगर यह वचन आपको आशीष देता है, तो Like, Share और Subscribe ज़रूर करें ताकि आपको हर दिन नया बाइबल वचन मिलता रहे! भजन संहिता 147:3 वह खेदित मनवालों को चंगा करता है, और उनके शोक पर मरहम–पट्टी बाँधता है। यशायाह 41:10 मत डर, क्योंकि मैं तेरे संग हूँ, इधर उधर मत ताक, क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर हूँ; मैं तुझे दृढ़ करूँगा और तेरी सहायता करूँगा, अपने धर्ममय दाहिने हाथ से मैं तुझे सम्भाले रहूँगा। यशायाह 57:15 क्योंकि जो महान् और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्र है, वह यों कहता है, “मैं ऊँचे पर और पवित्रस्थान में निवास करता हूँ, और उसके संग भी रहता हूँ, जो खेदित और नम्र है, कि नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हर्षित करूँ। मत्ती 5:4 “धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, क्योंकि वे शांति पाएँगे। 1 पतरस 5:7 अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है। भजन संहिता 30:5 क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है, परन्तु उसकी प्रसन्नता जीवन भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु सबेरे आनन्द पहुँचेगा। भजन संहिता 73:26 मेरे हृदय और मन दोनों तो हार गए हैं, परन्तु परमेश्वर सर्वदा के लिये मेरा भाग और मेरे हृदय की चट्टान बना है। मत्ती 11:28 “हे सब परिश्रम करनेवालो और बोझ से दबे हुए लोगो, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा। यशायाह 40:29 वह थके हुए को बल देता है और शक्तिहीन को बहुत सामर्थ देता है। भजन संहिता 55:22 अपना बोझ यहोवा पर डाल दे वह तुझे सम्भालेगा; वह धर्मी को कभी टलने न देगा। यूहन्ना 14:27 मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूँ, अपनी शान्ति तुम्हें देता हूँ; जैसे संसार देता है, मैं तुम्हें नहीं देता : तुम्हारा मन व्याकुल न हो और न डरे। भजन संहिता 9:9 यहोवा पिसे हुओं के लिये ऊँचा गढ़ ठहरेगा, वह संकट के समय के लिये भी ऊँचा गढ़ ठहरेगा। नहूम 1:7 यहोवा भला है; संकट के दिन में वह दृढ़ गढ़ ठहरता है, और अपने शरणागतों की सुधि रखता है। यशायाह 43:2 जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी। इब्रानियों 13:5 तुम्हारा स्वभाव लोभरहित हो, और जो तुम्हारे पास है उसी पर सन्तोष करो; क्योंकि उसने आप ही कहा है, “मैं तुझे कभी न छोड़ूँगा, और न कभी तुझे त्यागूँगा।” भजन संहिता 145:18 जितने यहोवा को पुकारते हैं, अर्थात् जितने उसको सच्चाई से पुकारते हैं, उन सभों के वह निकट रहता है। विलापगीत 3:22-23 हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है। प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान् है। रोमियों 8:28 हम जानते हैं कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती हैं; अर्थात् उन्हीं के लिये जो उसकी इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं। यशायाह 61:1 प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है; क्योंकि यहोवा ने सुसमाचार सुनाने के लिये मेरा अभिषेक किया और मुझे इसलिये भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूँ; कि बन्दियों के लिये स्वतंत्रता का और कैदियों के लिये छुटकारे का प्रचार करूँ; भजन संहिता 23:4 चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ, तौभी हानि से न डरूँगा; क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है। • आज का बाइबल वचन • Bible verse of the day Hindi • 1 February 2026 Bible verse • भजन संहिता 34:18 • टूटे मन वालों के लिए बाइबल वचन • Bible motivation Hindi • परमेश्वर का वचन • Daily Bible verse Hindi • Christian motivation Hindi • यीशु मसीह संदेश • आज का वचन हिंदी में • Bible encouragement Hindi #BibleVerse #HindiBibleVerse #AajKaVachan #BibleVerseOfTheDay #BhajanSanhita34 #ChristianHindi #YeshuMasih #DailyBibleVerse #Faith #Encouragement