 
                                У нас вы можете посмотреть бесплатно जानिए क्या है स्मॉग टावर || NEWSLOUD || или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
                        Если кнопки скачивания не
                            загрузились
                            НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
                        
                        Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
                        страницы. 
                        Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
                    
Smog Tower in Delhi: दिल्ली में अब लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने वाली है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले Smog Tower का उद्घाटन कर दिया है. अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो आपको यहां की दमघोंटू हवा से बहुत जल्द ही राहत मिलने वाली है. दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टावर (Smog Tower) खुल गया है. ये स्मॉग टावर दूषित हवा को खींचेगा और साफ हवा को बाहर छोड़ेगा. इस टावर से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से काफी मिलने की उम्मीद है. 1 वर्ग किमी की हवा को साफ करेगा टावर ये स्मॉग टावर (smog tower) दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर बना है. बता दें कि दिल्ली कैबिनेट ने अक्टूबर 2020 में स्मॉग टावर परियोजना को मंजूरी दी थी. कनॉट प्लेस में बना ये स्मॉग टावर 1 वर्ग किलोमीटर एरिया की हवा को साफ करेगा और लोगों को प्रदूषण से बचाएगा. ये स्मॉग टावर वातावरण से दूषित हवा को खींचेगा और साफ करके 10 मीटर की ऊंचाई पर छोड़ेगा. 20 करोड़ रुपए में बना टावर पिछले हफ्ते दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया था कि 20 मीटर लंबी संरचना वाले टावर को कनॉट प्लेस में स्थापित किया गया, जो 1 किमी के दायरे की हवा की गुणवत्ता में सुधार करेगा. पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस टावर की लागत 20 करोड़ रुपए है. कोरोना की वजह से देरी में बना टावर बता दें कि इस टावर का निर्माण पहले ही हो गया था और उद्घाटन 15 अगस्त को करना था लेकिन कोरोना की वजह से इसका उद्घाटन 23 अगस्त को किया जा रहा है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया था कि कोरोना की वजह से टावर निर्माण में देरी हुई. इस टावर से एक सेकेंड में 1000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी. इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से भी एक स्मॉग टावर बनाया जा रहा है. आनंद विहार में 31 अगस्त तक बनेगा टावर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आनंद विहार में 25 मीटर ऊंचे स्मॉग टावर को 31 अगस्त तक शुरू किया जाना था. बोर्ड के मुताबिक, निर्माण एजेंसियों ने लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य जारी रखने की विशेष अनुमति मांगी थी. हालांकि लोग और सामान की आवाजाही की वजह से थोड़ी देरी हुई. अधिकारियों की माने तो स्मॉग टावर 31 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा. टाटा प्रोजेक्टस लिमिटेड दोनों स्मॉग टावर का निर्माण IIT-Bombay के तकनीकी सहयोग से कर रहा है. 22 करोड़ की लागत से बनने वाला एक स्मॉग टावर अपने आसपास के 1 किमी के दायरे में प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 को 70 फीसदी तक कम कर सकता है|