У нас вы можете посмотреть бесплатно महाशिवरात्रि पर अलकडीहा पातालेश्वर धाम से निकली भव्य शिव बारात, झांकियां बनी आकर्षक का केंद्र или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Grand #Shiva procession (Shiv Barat) #taken out from #Alkadiha #Pataleshwar Dham on #Mahashivratri, #tableaux became the #center of #attraction. Sindri News: महाशिवरात्री के पावन अवसर पर धनबाद के तिसरा क्षेत्र में स्थित अलकडीहा पातालेश्वर धाम (शिव मंदिर) से भव्य शिव बारात निकाली गई। डीजे, भजनों और झांकियों के बीच नाचते-झूमते भक्तों के साथ बारात कुसमाटाड़, लालचंद अग्रवाल मंदिर पहुंची। भूत-पिशाच और देवी देवता दिव्य रूप धारण किए बारातियों ने शिव-पार्वती विवाह में उत्साह से भाग लिया। मुकुंदा दुर्गा मंदिर में परिछावन के साथ उत्सव संपन्न हुआ। बता दें कि बाबा भोलेनाथ की बारात मंदिर से निकलकर कुसमाटाड़ गई। मान्यता है कि आज ही के दिन शिवजी बारात लेकर पार्वती जी के घर गए थे। इस बार की बारात में भूत-पिशाचों, देवी देवताओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। लोग नाच रहे हैं, फूल बरसा रहे हैं, बरात में शामिल भक्त डीजे की धुनों पर झूम रहे हैं। कमेटी के सदस्य, जिनमें मुख्य रूप से जयंती प्रसाद सिंह, चंडीचरण मोदक, हीरालाल मोदक, प्रवीर मुखर्जी, पुजारी विकास मुखर्जी शामिल हैं, बारात को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार दलबल के साथ विधि-व्यवस्था संभाले हुए थे। कुसमाटाड़ लालचंद अग्रवाल के शिव मंदिर पहुंचने पर बारात का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद मुकुंदा दुर्गा मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ, जहां रात भर चार पहर की विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल शिवमय हो गया। #FNB24NEWS #Jharkhand_hindi_news #Jharkhand_news #Daily_news_jharkhand.Bihar and west Bengal #breaking_news_jharkhand