У нас вы можете посмотреть бесплатно भगवान श्री राम के चरण धोकर धन्य हुआ केवट 72 वर्ष की उम्र में भी शानदार निभाया केवट का अभिनय नत्थू или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
लला टहरौली वर्ष 1990 से कर रहे हैं श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर रामलीला में केवट का अभिनय व हास्य कलाकार का अभिनय दशरथ मरण की लीला देखकर भाव विभोर हुए दर्शक ललितपुर श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर तालाबपुरा के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के पांचवें दिवस में केवट संवाद एवं दशरथ मरण की लीला का आयोजन किया गया लीला के प्रथम दृश्य में वन के लिए निकले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण व सीता गंगा नदी को पार करने के लिए गंगा तट पर पहुंचे जिसमें श्री राम चंद्र जी की भेंट गंगा नदी पर केवट से होती है श्री रामचंद्र जी बोले कि मुझे गंगा के उस पर जाना है तब केवट ने भगवान से कहा कि मैं आपको गंगा के पार उतार तो दूंगा लेकिन उससे पहले मैं आपके चरणों को धोकर आपको अपनी नांव में बिठाऊंगा केवट ने कहा कि प्रभु मैंने यह भी सुना है कि आपके चरणों के स्पर्श से पत्थर की शिला नारी बन गई अगर भगवान आपके चरणों के स्पर्श से मेरी नांव नारी बनकर आकाश में उड़ गई तो मेरे बच्चे भूख-प्यास से मर जाएंगे तब भगवान ने कहा कि केवट पहले मेरे चरणों को धोलो तब मैं नांव में चढूंगा यह सुनकर केवट प्रसन्न हो उठा और केवट ने प्रभु के चरण कमल को अपने हाथों में ले लिया और धीरे-धीरे चरणों के नीचे लगी मिट्टी को अपने हाथों से हटाने लगा इस प्रकार केवट ने प्रभु के चरणों को धोकर नांव में बिठाया और भगवान राम लक्ष्मण सीता को गंगा नदी के पार उतारा गंगा पार होने के बाद भगवान राम ने सीता जी को इशारा करते हुए कहा कि हे प्रिय सीता केवट को गंगा पार कराने का उत्तराई कर देना है सीता जी ने अपने हाथों से सोने की अंगूठी दी और बोली प्रभु केवट को यह सोने की अंगूठी दे दो भगवान श्री राम ने जैसे ही केवट को सोने की अंगूठी दी तो केवट भाव विभोर से बोला है भगवान आज मैंने आपको गंगा के पार उतारा है आप भी मुझे उस पार लगा देना जब मैं आपके परमधाम को आऊंगा भगवान श्री राम ने केवट कि यह बात सुनकर केवट को गले से लगाकर केवट को आशीर्वाद दिया और विदा किया । लीला के दूसरे दृश्य में भगवान श्री राम भाई लक्ष्मण माता सीता पंचवटी में कुटी बनाकर रहने लगे। लीला मंचन के तीसरे दृश्य में दशरथ जी पुत्र के वियोग में प्राण त्याग दिए यह प्रसंग देखकर दर्शक आत्म विभोर हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए । केवट व हास्य कलाकार का अभिनय टहरौली निवासी नत्थू लला ने 72 वर्ष की उम्र में भी बहुत खूबसूरत अभिनय किया जिसको देखकर दर्शक मे खुशी की लहर आ गई वर्ष 1990 से दे रहे हैं सेवा श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर रामलीला तालाबपुरा में पात्र कलाकार भगवान श्री गणेश जी की भूमिका में रोहित चतुर्वेदी राम रुद्र प्रताप लक्ष्मण गर्वित तोमर भरत कृष्ण प्रताप सिंह शत्रुघ्न नारायण तिवारी सीता राजवीर सिंह दशरथ जगदीश सुडेले कौशल्या रोहित राजा कैकई त्रिवेणी राजा सुमित्रा पंकज वशिष्ठ रोहित मंथरा जगदीश पाठक केवट नत्थू लला टहरौली वाल्मीकि पवन सुडेले निषाद राज कृष्णकांत तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक महंत गंगादास जी महाराज राजीव बबेले सप्पू गिरीश पाठक राजू यादव रामगोपाल नामदेव कैलाश नारायण शर्मा एडवोकेट प्रभाकर शर्मा धर्मेंद्र यादव वैभव गुप्ता बालकिशन राजपूत विनोद यादव मुकेश राजेंद्र यादव अभय स्वामी रितिक फूलचंद विश्वकर्मा भैया लाल शान्त सागर साहू विनोद सेन हरि यादव मनीष पाठक अभिमन्यु सचिन झां मुकेश सुनील रानू राजा किन्नर मुस्कान गुरु मंजू शिवानी पारो चांदनी मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रायकवार पत्रकार अमित लखेरा आशीष तिवारी आलोक खरे अमित राठौर । एसएसबी न्यूज़ के लिए ललितपुर से चीफ एडिटर लक्ष्मण सिंह बुंदेला के साथ सिटी रिपोर्टर अमित राठौर की रिपोर्ट