У нас вы можете посмотреть бесплатно "योगोत्सव" Count down 81 से लखीमपुर में हुई अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस की तैयारियों की शुरुआत или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#दैनिक_जनजागरण_न्यूज 📞 8800127319 #Lmp अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की प्रेस कांफ्रेंस में योगोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों पर हुई विस्तृत वार्ता लखीमपुर, 1 अप्रैल 2025 अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ, नई दिल्ली के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष, योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने लखीमपुर स्थित पंजाबी रसोई में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2025 के कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने आज सम्पन्न हुए योगोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अपने विचार साझा किए और आगामी 11वें IDY की विशेषताएँ उजागर कीं। इस साल का अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम 10 विशिष्ट और अनूठे आयोजनों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जो इस साल के आयोजन को और भी बड़ा और समावेशी बनाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल भारत में नहीं, बल्कि दुनिया भर में योग को बढ़ावा देना और समाज में स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रसार करना है। इस वर्ष के मुख्य कार्यक्रमों में योग संगम, योग बंधन, योग पार्क, योग समावेश, योग प्रभाव, योग कनेक्ट, हरीत योग, योग अनप्लग्ड, योग महाकुंभ और संगयोग शामिल हैं। योगगुरु मंगेश त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह कार्यक्रम न केवल लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर योग के महत्व को और अधिक प्रकट करेगा, साथ ही उन्होंने इस अवसर पर सभी संबंधित संगठनों, योग प्रशिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। उनके अनुसार, 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के आयोजन से पूर्व आज आयोजित हुए 'योगोत्सव काउंट डाउन कार्यक्रम' से शहर में न केवल योग के प्रति जागरूकता फैली है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने और स्वास्थ्य के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। #internationalyogaday #yogotsav #abyogasms @अखिलभारतीययोगशिक्षकमहासंघ @MangeshTrivedi @hymnyogacenter2516 @VlogerSparsh @vivekvikku #cultural #yoga #yogateacher #trendingvideo #trending #viralvideo #news #viral_video #lakhimpurkheri