У нас вы можете посмотреть бесплатно मध्यप्रदेश भाजपा के इन 2 दिग्गज विधयकों का अभी अभी हुआ दुःखद निधन😢!मप्र भाजपा में शोक की लहर।Mp Bjp или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
-Disclaimer -- Video is for educational purpose only.Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Thanks for watching - मध्यप्रदेश भाजपा के इन 2 दिग्गज विधयकों का अभी अभी हुआ दुःखद निधन😢!मप्र भाजपा में शोक की लहर।Mp Bjp युवा भाजपा नेता और पूर्व विधायक का इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से दुखद खबर मिल रही है। भाजपा के युवा नेता और पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव (Former MLA Yudhveer Singh Judeo) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।बीते कई महिनों से वे बीमार चल रहे थे, रायपुर के बाद उन्हें बैंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीजेपी नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र थे। युद्धवीर चन्द्रपुर से विधायक, संसदीय सचिव और ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। वे जशपुर राजपरिवार (Jashpur Royal Family) से आते थे।जुदेव छत्तीसगढ़ की चंद्रपुर विधानसभा से 2 बार विधायक रह चुके थे। युद्धवीर छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थे, वे किसी न किसी बहाने सुर्खियों में रहते थे। बीते विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी संयोगिता सिंह जूदेव को भाजपा से टिकट दिया गया था लेकिन वे हार गई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel)ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव जी के निधन का समाचार दुखद है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, मन बेहद विचलित व दुःखी है। वे स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र थे।युवा अवस्था में उनका चले जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति! वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ने अपने घर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अपनी सेहत की वजह से वे परेशान रहते थे। रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। वरिष्ठ भाजपा नेता (BJP Leader) और पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया (Rajinderpal Singh Bhatia) ने खुदकुशी कर ली है। रविवार को पूर्व मंत्री का शव अपने छुरिया स्थित निवास में लटका हुआ मिला।पुलिस ने अभी किसी भी सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नही की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रजिन्दर पाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम राजनांदगांव के छुरिया स्थित अपने मकान के कमरे में छत्तीसगढ़ की खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।उस वक्त घर में कोई नहीं था, लेकिन जैसे ही परिवार वाले जब घर पहुंचे तो रजिंदरपाल को फांसी पर झूलता देखते ही चौंक गए। इसके बाद आनन फानन में पुलिस (Chhattisgarh Police) और एंबुलेंस को सूचना दी गई।बताया जा रहा है कि वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अपनी सेहत की वजह से वे परेशान थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पूर्व मंत्री और खुज्जी के पूर्व विधायक रजिंदरपाल सिंह भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने रजिंदरपाल सिंह भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजनैतिक करियर पर एक नजर फिर सीएसआईडीसी का चेयरमैन रजिंदरपाल सिंह भाटिया साल 2003 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे।