У нас вы можете посмотреть бесплатно Enthusiastic | बिना उत्साह के संतान भी रुग्ण पैदा होती है | Harshvardhan Jain или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#enthusiastic #बिना-उत्साह_के_संतान_भी_रुग्ण_पैदा_होती_है #harshvardhanjain Dare to think beyond your imagination. Create a daring culture to cultivate the harvest of success. An enthusiastic approach is essential for extraordinary achievements. Rule yourself to rule the world. उत्साह सामर्थ्य का दर्पण होता है। उत्साह सोए हुए सामर्थ्य को जगाकर आत्मविश्वास की मशाल को प्रज्वलित करता है। उत्साह वह योद्धा है जिसका सहयोग मिलने पर एक समान्य व्यक्ति भी विश्व विजेता बन जाता है। एक उत्साहित व्यक्ति अपने आप में एक जीता जागता ब्रह्मांड होता है। उसकी कल्पनाओं में समुद्र की विशालता और अंतरिक्ष का शांत वातावरण सृजन के नए द्वार खोल देता है। उत्साह नामक ऊर्जा सुनामी, भूकंप और ज्वालामुखी से निकलने वाली ऊर्जा से कहीं अधिक तांडवकारी होती है। उत्साह से भरा हुआ व्यक्ति अपने नियम खुद बनाता है और दुनिया में बदलाव की लहर बन जाता है। एक उत्साहित व्यक्ति उत्साह रूपी अमृत पीकर इतिहास में अमर हो जाता है। उत्साह के बिना इतिहास नहीं रचे जाते हैं। एक उत्साहित व्यक्ति अपना इतिहास खुद लिखता है और अपनी दिव्यदृष्टि से अपनी सीमाओं का विस्तार खुद करता है। दुनिया का इतिहास वीरों के द्वारा, वीरों के लिए और वीरों के अनुकूल बदला गया और लिखा गया। दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति के पास क्रांतिकारी बदलाव लाने का अवसर भी होता है और सामर्थ्य भी। अधिकतर लोगों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की कमी होती है। जिससे वे कभी अपने दैवीय सामर्थ्य के दर्शन ही नहीं कर पाते हैं। हमें दुनिया देखने के बजाय अपने अंदर के विराट रूप का दर्शन करना चाहिए। जिन्हें अपने दिव्य स्वरूप का पूर्वाभास होता है, वे कभी सामान्य जीवन नहीं जीते हैं, सामान लक्ष्य नहीं बनाते हैं और सामान्य बातें नहीं करते हैं क्योंकि वे अपने भविष्य की झलक देख चुके होते हैं, अपने सामर्थ्य को पहचान चुके होते हैं। यदि आप वह काम करना चाहते हैं जो दुनिया में अद्भुत और अविश्वसनीय हो, तो सर्वप्रथम स्वयं के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को जगाने की जरूरत है। एक उत्साहित व्यक्ति जिस भी व्यक्ति से मिलता है उसे उत्साह का प्रसाद दान के रूप में दे दिया करता है। व्यक्ति के पास जो कुछ होता है, वही दूसरों को भेंट करता है। सफल व्यक्ति सफलता के दीप जलाकर सूर्य के समान प्रभावशाली सफलता की मशाल जला देता है। उदाहरण दिए नहीं जाते हैं, बल्कि उदाहरण नाम की उपाधि को जीता जाता है। उदाहरण वे सिद्धांत होते हैं, जिनमें उत्साह का आदान-प्रदान होता है, प्रेरणा का विस्तार होता है और संभावनाओं का मंथन होता है। उत्साह के रथ पर सवार व्यक्ति दुनिया जीतने की हिम्मत रखता है, दुनिया हिलाने की हिम्मत रखता है और दुनिया बदलने की हिम्मत रखता है। एक उत्साहित व्यक्ति लाखों लोगों पर भारी पड़ता है। एक सेनापति यदि उत्साह से भरा हुआ हो तो जीत की संभावनाएं सातवें आसमान पर होती हैं। CONTACT US: 📧 Email: [email protected] 📱 Mobile: +918824183845 FOLLOW US: 📷 Instagram: / harshvardhanjainofficial 📘 Facebook: / harshvardhanjainofficial 🐦 Twitter: / crownhvj 📢 Telegram: https://telegram.me/harshvardhanjain1008 JOIN OUR MEMBERSHIP: 💻 Click this link to join: / @harshvardhanjain VISIT OUR WEBSITE: 🌐 www.harshvardhanjain.in ! आव्हान ! प्यासे का नदी से मिलना तय है | 🎥 • Видео .