У нас вы можете посмотреть бесплатно खरगोन। शहर के आनंद नगर स्थित कपास मंडी में सोमवार सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा देरशाz или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
खरगोन। शहर के आनंद नगर स्थित कपास मंडी में सोमवार सुबह 11 बजे से शुरु हुआ हंगामा देरशाम तक जारी रहा। यह हंगामा भारतीय कपास निगम द्वारा की जा रही कपास खरीदी नियम में किए गए अचानक बदलाव के बाद बरपा। सुबह जैसे ही खरीदी शुरु हुई निगम अधिकारियों ने अब तक हो रही प्रति एकड़ 12 क्विंटल कपास खरीदी को घटाकर 5 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया। इसकी घोषणा होते ही किसान आक्रोषित हो गए। नाराज किसानों ने मंडी प्रवेश द्वार पर वाहन अड़ाकर रास्ता बंद कर दिया। मार्ग अवरुद्ध होने के बाद न कोई वाहन मंडी से बाहर जा सका, नही अंदर आ सका। नतीजतन सैंकड़ों वाहनों की कतार मंडी परिसर से लेकर बावड़ी बस स्टेंड के करीब डेढ़ किमी मार्ग पर लग गई। सुबह से अपनी उपज बेचने की आस में मंडी पहुंचे किसान जब तय समय तक खरीदी शुरु नही हुई तो नाराज होकर बावड़ी बस स्टैंड आ पहुंचे। यहां इंदौर- जुलवानिया पहुंच के मुख्य मार्ग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। किसानों की बढ़ती संख्या के बीच वाहन चालकों ने रास्ता बदलना ही मुनासिब समझा। यात्री बसों सहित कई वाहन शहर के बीच से होते हुए एमजी रोड़, तिलक पथ, मोहन टॉकिज, तालाब चौक से होकर जुलवानिया रोड़ पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। बाईट किसान बाईट