У нас вы можете посмотреть бесплатно कोलेस्ट्रॉल के लिए रक्त परीक्षण или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
MEDICAL ANIMATION TRANSCRIPT: यदि आप इस वीडियो को देख रहे हैं तो आपके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता ने आपको या किसी और को रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को जानने के लिए रक्त का परीक्षण कराने के लिए कहा होगा। द नेशनल इन्स्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के कोलेस्ट्रॉल ट्रीटमेंट गाइडलाइन्स यानी की कोलेस्ट्रॉल के उपचार के लिए दिशा-निर्देशों में बताया गया है कि अगर आप 20 साल या उससे अधिक उम्र के हैं तो आपको हर 5 साल में रक्त का परीक्षण करवाना चाहिए। फास्टिंग लिपोप्रोटिन प्रोफाइल नाम के परीक्षण के माध्यम से आपका टोटल कोलेस्ट्रॉल एलडीएल, जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। हेचडीएल, जिसे अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। और आपके रक्त के चर्बी जिसे ट्राईग्लिसेराइड कहा जाता है इन सभी को नापा जा सकता है। इस परीक्षण में जब आपने 9 से 12 घंटों तक कुछ न खाया हो तब आपके रक्त का नमूना लिया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस परीक्षण के परिणाम सटीक है इतने घंटों के लिए भूखा रहना महत्वपूर्ण है। टोटल कोलेस्ट्रॉल का लक्ष्य 200 मिलीग्राम पर डेसिलेटर से कम होना चाहिए। ज्यादातर लोगों के लिए आदर्श एचडीएल या अच्छा कोलेस्ट्रॉल 60 से या उससे अधिक होना चाहिए। आदर्श एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल 100 से नीचे होना चाहिए। भूखे पेट कराया हुआ ट्राईग्लिसेराइड्स 150 से कम होना चाहिए। यदि आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च हो तो आपका हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। हृदय रोग में रक्तवाहीकाएं हृदय रोग में रक्तवाहीकाओं, जिन्हें कॉरोनरी आर्टरीज यानी कि धमनियां कहा जाता है। वे कोलेस्ट्रॉलयुक्त, चर्बी जैसे पदार्थ जिसे पट्टिका कहा जाता है उसके कारण संकुचित या अवरुद्ध हो जाती हैं। समय के साथ इस पट्टिका के कारण आपके हृदय की मांसपेशियों को मिलने वाला ऑक्सीजनयुक्त रक्त का प्रवाह कम हो जाता है या पूरी तरह से बंद हो जाता है। और ये हार्ट अटैक यानी कि दिल के दौरे का कारण बन सकता है। हृदय रोग के लिए कई ज्ञात जोखिम कारक हैं जिन जोखिम कारको को आप नियंत्रित कर सकते हैं वो है हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड्स और हाई ब्लड प्रेशर यानी कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज़ यानी मधुप्रमय, प्री-डायबिटीज़ यानी कि मधुप्रमय होने की उच्च संभावना वाली स्थिति, अधिक वजन या मोटापे का होना, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि का अभाव, अस्वास्थ्यकर आहार और तनाव। जिन जोखिम कारकों को आप नियंत्रित नहीं कर सकते वो है आयु, लिंग और हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास होना। यदि आपको यह पढ़ने से पहले हृदय रोग और ऊपर उल्लेखित की गई गंभीर जोखिम कारक हैं तो आपके डॉक्टर आपके एलडीएल के ध्येय को 17 से कम कर सकते हैं। आपके लिए कुछ निश्चित ध्येय आपके स्वास्थ्य की स्थिति पर निर्भर करते हैं। आप्क्के लिपिड यानी की कोलेस्ट्रॉल से संबंधित ध्येय क्या होने चाहिए वो अपने डॉक्टर से पूछें। ANH16169hin