У нас вы можете посмотреть бесплатно मैनपुरी /फर्जी दस्तावेज से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर डीएम के आदेश पर किया गया सीज... или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
मेरठ की डॉक्टर के कागजों पर मैनपुरी में चल रहा अल्ट्रासाउंड फोन कॉल से खुला राज,बाबूराम नर्सिंग कॉलेज का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज... मैनपुरी। एक फोन कॉल से मैनपुरी में चल रहे कथित फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर का मामला उजागर हो गया। मेरठ में प्रैक्टिस कर रहीं एक महिला डॉक्टर को जब अचानक फोन कर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के लिए कागजात देने को कहा गया,तब उन्हें पता चला कि उनके नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मैनपुरी में सेंटर संचालित किया जा रहा है। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबूराम नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। मेरठ निवासी डॉ. यामिनी वर्मा (एमबीबीएस, एमएस गायनो) ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मेरठ में रहकर प्रैक्टिस कर रही हैं और कभी मैनपुरी नहीं गईं। 20 फरवरी 2026 को उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया,जिसने उनसे अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के लिए अपने कागजात देने को कहा। जब उन्होंने कागजात देने से मना किया तो फोन करने वाले ने बताया कि उनके नाम से मैनपुरी में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है। इसके बाद डॉक्टर ने ऑनलाइन अपने रजिस्ट्रेशन की जांच की तो उनके नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर दर्ज मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ सुरेंद्र सिंह,आरओ अंजली सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम ज्योति रोड परोंख स्थित बाबूराम नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंची। टीम ने वहां चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की। इस संबंध में एसीएमओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया पूरी होने तक उसे सीज करने के निर्देश दिए गए थे। उसी क्रम में टीम ने मौके पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि डॉक्टर के दस्तावेज किसके द्वारा और किस तरह इस्तेमाल किए गए। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट/आफाक अली खान #cmyogiadityanath #dmmainpuri #cmomainpuri #procellmainpuri #mainpuripolice