У нас вы можете посмотреть бесплатно Neemkathana News: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पहले ऐतिहासिक कलश यात्रा | 11 हजार महिलाएं शामिल или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
सीकर जिले के नीमकाथाना में 108 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शहर की अब तक की सबसे ऐतिहासिक और विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में 11 हजार से अधिक महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे पूरा नीमकाथाना गायत्रीमय हो गया। कलश यात्रा तीन प्रमुख स्थानों से शुरू हुई। पहली यात्रा गायत्री मंदिर, शाहपुरा रोड से, दूसरी राम मंदिर, भूदोली रोड से, जबकि तीसरी छावनी कपिल कुंज से रवाना हुई। तीनों कलश यात्राओं का खेतड़ी मोड़ और बाद में जिला स्टेडियम के सामने भव्य संगम हुआ। यात्रा के दौरान माता गायत्री, भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। शहरवासियों, व्यापारिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी महाराज की जीवंत झांकियां, ऊंट, घोड़े और बग्गियों ने यात्रा की भव्यता बढ़ा दी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी गई। कोतवाली सीआई बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। कलश यात्रा के बाद महायज्ञ स्थल पर भूमि पूजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु, साधु-संतों के सानिध्य में शामिल हुए। 21 युवतियों द्वारा कलश पूजन किया गया और यज्ञ पांडाल जयकारों से गूंज उठा। अब 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 28 दिसंबर तक जिला स्टेडियम, नीमकाथाना में होगा। #NeemkathanaNews #GayatriMahayagya #KalashYatra #SikarNews #RajasthanNews #SanatanCulture #SpiritualIndia