У нас вы можете посмотреть бесплатно Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar trek Part-08(नन्दीकुण्ड-घी विनायक-कल्पेश्वर ट्रैक) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
नन्दीकुण्ड से 3 किमी की खड़ी चढाई और खतरनाक बोल्डर्स के बीच से चलकर हम पहुँच जाते हैं यात्रा के उच्चतम शिखर पर जिसका नाम है घिया विनायक पास (घी विनायक)......यह ऊँचा दर्रा रुद्रप्रयाग जनपद की मध्यमहेश्वर घाटी को चमोली जनपद की उर्गम (कल्पेश्वर) घाटी से जोड़ता है........ घी विनायक की समुद्र तल से ऊँचाई है लगभग 5100 मीटर..... यहाँ पहुँचने में अच्छे खासे ट्रैकर की भी हालत ख़राब हो जाती है.....सांस लेने में दिक्कत होती है...और नन्दीकुण्ड से निकले ही चारों तरफ ब्रह्मकमल की खुशबू मदहोश कर जाती है... घी विनायक को विनायक राजा भी कहा जाता है....यहाँ पर विनायक का छोटा सा मन्दिर है... मूर्ति पर घी हर समय लगा रहता है... तो बोलिए जय भोलेनाथ, जय माँ नन्दा,जय विनायक राजा की..... जय हो... मध्यमहेश्वर-नन्दीकुण्ड-घी विनायक -कल्पेश्वर ट्रैक के सबसे उच्चतम बिन्दु घी विनायक पास से 3 किमी. आगे बोल्डर्स से होकर नीचे उतरते हुए पहुँचते हैं वैतरणी (4360 मीटर...... ) यहाँ पर वैतरणी नदी के किनारे पर माँ नन्दा का छोटा सा मन्दिर है... जिसमें प्राचीन तलवारें व पीतल की कई घण्टियाँ मौजूद हैं.... वैतरणी के चारों ओर बड़े क्षेत्र में बहुत अधिक ब्रह्म कमल व फेन कमल व नील कमल खिले रहते हैं.. ऐसी मान्यता है कि जब सती के वियोग में भोलेनाथ रोने लगे, तब उनके आँसुओं का प्रवाह देखकर देवता लोग बहुत डर गए और उन्होंने शनि से प्रार्थना की कि तुम इस प्रवाह को ग्रहण करके सोख लो....शनि ने उस धारा को ग्रहण करना चाहा, पर उन्हें सफलता नहीं मिली....अंत में उसी अश्रु-धारा से यह वैतरणी नदी बनी...... एक अन्य मान्यता के अनुसार इस वैतरणी नदी व गोपेश्वर स्थित वैतरणी कुण्ड का पानी भी एक ही होना बताया जाता है....... आगे मिलते हैं व्रह्मा बुग्याल व मनपाई बुग्याल होते हुए वंशीनारायण मन्दिर में..... जय भोलेनाथ,जय माँ नन्दा, जय वंशीनारायण इस यात्रा का Part 01 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-02 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-03 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-04 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-05 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-06 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... इस यात्रा का Part-07 देखें:- • Nandikund-Ghiya Vinayak Pass-Kalpeshwar tr... Join me on Facebook: / jonty.sajwan