У нас вы можете посмотреть бесплатно ट्रक और ट्रैक्टर की आमने - सामने जबरदस्त भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल । или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित डंडोली के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटकर खाई में चल गए, जिनमें से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गए। बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसको परिजन कहीं इलाज के लिए ले गए हैं। बाकी ट्रक में कोई हताहत हुआ है या नहीं इसकी किसी को जानकारी नहीं है। घटना शुक्रवार सुबह तड़के करीब साढ़े 5 बजे की है। मनियां की ओर से सीमेंट के बाउंड्रीवाल खम्भों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली धौलपुर की तरफ गलत साइड में जा रहा था। तभी धौलपुर की ओर से आगरा की तरफ जा रहे ट्रक से आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन हाईवे किनारे जाकर पलट गए। जिनमें से ट्रैक्टर और ट्रक के सामने के हिस्से के तो परखच्चे उड़ गए हैं। दोनों वाहनों में काफी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भयानक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें ट्रैक्टर चालक के घायल होने की सूचना थी। लेकिन सूचना पाकर जब पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। दोनों वाहन हाईवे किनारे खाई में पलते हुए मिले। उन्होंने बताया कि घटना के बाद किसी की तरफ से न कोई तहरीर आई है और न किसी ने कोई शिकायत की है। फिर भी मामले को लेकर जांच की जा रही है।