У нас вы можете посмотреть бесплатно JAGDALPUR : डायलिसिस की सुविधा महारानी अस्पताल में हुई प्रारंभ... || RASHTRAVADI NEWS || или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
डायलिसिस मरीजों को मिली राहत जिले के महारानी हॉस्पिटल में प्रारंभ हुयी डायलिसिस की सुविधा। बस्तर जिले के डायलिसिस पेशेंटो के लिए एक अच्छी खबर है, अब शहर के महारानी अस्पताल में डायलिसिस के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ वार्ड में 4 बेड की सुविधा कर दी गई है , जिससे आसानी से बस्तर के डायलिसिस पेशेंटो को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। दरअसल लंबे समय से महारानी अस्पताल में डायलिसिस के लिए टेक्नीशियन नहीं होने और पूरे संसाधन व उपकरण नहीं होने के चलते इससे लिवर की बीमारी से पीड़ित पेशेंटो को प्राइवेट अस्पताल में महंगे दामों पर डायलिसिस कराना पड़ता है, लेकिन अब बस्तर कलेक्टर ने डायलिसिस पेशेंट के लिए पूरी व्यवस्था दुरुस्त कर दी है, साथ ही डायलिसिस की पूरी सुविधा मरीजों को नि:शुल्क कराई जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि जिले ही नहीं बल्कि दूसरे जिले से भी डायलिसिस पेशेंटो को यहां डायलिसिस की सुविधा मिले इसके लिए हर संभव प्रयास जिला प्रशासन कर रही है, साथ ही उपकरण भी बढ़ाये बनाए जाने पर भी विचार प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, इसके अलावा जो स्टाफ की कमी है उसे भी पूरी तरह से पर्याप्त किया जा रहा है। ताकि डायलिसिस पेशेंट को महारानी अस्पताल में पूरी सुविधा मिल सके साथ ही पूरे 24 घंटे इसकी सुविधा मुहैया हो सके इसके लिए प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है, फिलहाल अस्पताल में डायलिसिस वार्ड में 4 मशीन है साथ ही डायलिसिस पेशेंट जिला प्रशासन के सुविधा से काफी संतुष्ट है।