У нас вы можете посмотреть бесплатно Haldwani-Chandan Hospital: चंदन अस्पताल का कारनामा जिंदा मरीज की बना दिया डेथ फाइल.. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव स्थित चंदन अस्पताल में शिकायत करने पहुंचे छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी से अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई अभद्रता पर भड़के छात्रों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। दरअसल अस्पताल प्रबंधन ने जिंदा मरीज की डेथ फाइल बना डाली। जब परिजनों को पता चला तो अस्पताल में हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार हार्ट की मरीज 62 वर्षीय हेमा देउपा को पीएसपी अस्पताल से चंदन अस्पताल रेफर किया गया। 10 फरवरी को परिजनों ने उन्हें चंदन अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि 15 फरवरी को अस्पताल के रिकॉर्ड में हेमा देउपा को मृत दिखा दिया गया, जबकि परिजनों का दावा है कि तब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती थीं। परिजनों के अनुसार जब उन्होंने अस्पताल की फाइल देखी तो उसमें मरीज को मृत दिखा दिया गया। यह देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बिना वास्तविक पुष्टि के मृत्यु दर्ज कर दी। इसी शिकायत पर छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी जब अस्पताल पहुंचे तो उनके अनुसार अस्पताल प्रबंधन के एक व्यक्ति ने उन्हें गुंडा कहा जिस पर छात्र भड़क गए। छात्र आरोपी द्वारा माफी मांगे जाने की मांग पर अड़े रहे। लगभग 5:30 घंटे चले हंगामे के बाद आरोपी द्वारा माफी मांगे जाने के बाद छात्र माने। इस दौरान मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सीओ अमित कुमार सेनी,कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।