У нас вы можете посмотреть бесплатно भागलपुर दवा की दुकान पर कोरोना पाज़िटिव की मौत से हड़कंप или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भागलपुर दवा की दुकान पर कोरोना पाज़िटिव की मौत से हड़कंप बिहार के भागलपुर दवापट्टी आत्माराम की दवा दुकान पर बुधवार को दवा खरीदने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत होते ही वहां हड़कंप मच गया। लोग कोरोना के डर से शव के पास नहीं गए। शव दुकान के आगे करीब 5 घंटे तक पड़ा रहा। चार बजे के बाद शव को हटाया गया। शव से सैंपल लेकर जांच की गई तो मृतक कोरोना संक्रमित निकला। बुधवार को करीब साढ़े 11 बजे 50 वर्षीय व्यक्ति एमपी द्विवेदी रोड स्थित आत्माराम मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आया था। वहां भीड़ ज्यादा थी। उसने इनहेलर मांगा था। इनहेलर देने में देरी हुई तो वह वहीं बैठ गया और दुकान की चौखट पर ही गिर गया। इस दौरान अचानक सांस फूलने लगी और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत होते ही दवा दुकान पर दवा खरीदने आए ग्राहक और दवा दुकानदार मौके से भाग निकले। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस वाले को खबर किया, लेकिन कोरोना के डर से एम्बुलेंस वाले शव उठाकर नहीं ले गए। मामले की जानकारी पाकर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह व कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास मौके पर पहुंचे और सिविल सर्जन को फोन किया। सिविल सर्जन ने फोन का जवाब नहीं दिया और एम्बुलेंस भी नहीं पहुंचाई। बाद में नगर निगम के कर्मी को पीपीई किट पहनाकर लाया गया और शव को एम्बुलेंस में रखकर ले जाया गया