У нас вы можете посмотреть бесплатно सरधना में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, पुलिस चौकी के पास वारदात से फैली सनसनी। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हेडलाइन: सरधना में घर में घुसकर महिला को गोली मारी, पुलिस चौकी के पास वारदात से फैली सनसनी मेरठ। सरधना कस्बे में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अशोक स्तंभ पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक घर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने महिला को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चौकी के नजदीक हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल महिला का नाम सीमा है, जिसने व्यापारी मुकेश गुप्ता से दूसरी शादी की है। बताया गया कि मुकेश गुप्ता अपनी पत्नी सीमा के लिए नया घर और दुकान बनवा रहे थे। रविवार सुबह सीमा घर में अकेली थी और खाना बना रही थी, तभी अचानक एक नकाबपोश युवक घर में दाखिल हुआ और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीमा के सिर में और दूसरी गोली पैर में लगी। गोली लगते ही सीमा लहूलुहान होकर गिर पड़ी, लेकिन बेहोश होने से पहले उसने अपने पति को फोन कर हमले की जानकारी दी। आनन-फानन में मुकेश गुप्ता ने स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल सीमा का इलाज मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के व्यापारी नेता और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है। चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे बाजार में दहशत फैला दी है। बाइट: ललित गुप्ता, पड़ोसी व्यापारी — “सुबह अचानक गोलियों की आवाज आई, बाहर निकले तो सीमा लहूलुहान हालत में थी, तुरंत पुलिस और उसके पति को सूचना दी।”