У нас вы можете посмотреть бесплатно बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मध्यप्रदेश बजट- 2026-27 को लेकर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजसभा सांसद सोलंकी ने बजट को बताया विकास का पिटारा, कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को मध्यप्रदेश बजट- 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता को मुख्य अतिथि रहे राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि पत्रकार वार्ता में बजट के दौरान जिले को मिली सौगातों का भी प्रमुखता के साथ उल्लेख किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 4 लाख 38 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत ज्यादा है। मध्यप्रदेश का बजट "GYAN-II" (ज्ञानी) के सिंद्धान्त पर आधारित है जो G-गरीब कल्याण, Y-युवा शक्ति, A-अन्नदाता, N-नारी शक्ति, I-इंफ्रास्ट्रक्चर, I-इंडस्ट्री (उद्योग) पर आधारित है। और इन्ही पर फोकस किया गया। इस बजट में युवाओं के कौशल विकास, रोजगार उन्मखी, किसानों की आय में वृद्धि और गरीबो कल्याण के लिए कई प्रावधान किए गए।बड़वानी जिले को मिले 232 करोड़ के विकास के कार्य:- आपने आगे कहा कि इस बजट में प्रदेश की भाजपा डॉ मोहन यादव सरकार ने बड़वानी जिले को 232 करोड़ रुपये की लागत से सड़को के निर्माण का कार्य होंगे इसके अलावा अन्य योजनाओं को जोड़ा जाए तो आंकड़ा 1000 करोड़ के पार हो जाएगा। बड़वानी जिले के लिए पारित बजट व अन्य योजनाओं के माध्यम से जिले में विकास के कार्यो का पिटारा खोला है जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था और युवाओं को रोजगार का भरपूर अवसर प्राप्त होंगे व उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रावधान भी किये है।आपने कांग्रेस को आडो हाथों लेते हुए कहा कि बड़वानी जिले के तीनों कांग्रेस के विधायक झूठ बोलकर श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने ही इन योजनाओं को स्वीकृत किया है। जिले की चारो विधानसभा में सड़कों, जल संसाधनों, और शिक्षा के लिए बड़ी राशियां स्वीकृत हुई है और यह सब भाजपा सरकार के प्रयासों से हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठा श्रेय लेने की आदत है और जनता सब देख और समझ रही है की असली काम कौन कर रहा है व इसका सबक जनता आपको सिखाएगी। विकास उन्मोखि बजट:- अजय यादव इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को पंख लगाएगा, यह बजट सर्वस्पर्शी बजट है जिसका लाभ सभी को मिलेगा इस अवसर पर जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र निकुम, वरिष्ठ भाजपा नेता सुखदेव यादव, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान, नप ठीकरी अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, विक्रम चौहान, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा आदि उपस्थित रहे। जिला चीफ ब्यूरो शकील मंसूरी की रिपोर्ट