У нас вы можете посмотреть бесплатно हाथियों के आतंक से रामगढ़ का स्कूल बंद... बच्चों की शिक्षा पर ग्रहण или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
हाथियों के आतंक से रामगढ़ का स्कूल बंद... बच्चों की शिक्षा पर ग्रहण एंकर :जंगल राज का मतलब अक्सर हम किसी और संदर्भ में लेते हैं...लेकिन आज रामगढ़ के घाटों इलाके में यह शब्द सचमुच के जंगल के राजाओं यानी हाथियों के एक भयावह आतंक का पर्याय बन गया है... एक ऐसा आतंक जिसने पूरे इलाके की दिनचर्या को ठप कर दिया है। घर असुरक्षित और उनकी जिंदगी खतरे में। लेकिन आज इस स्थिति ने एक ऐसा मोड़ लिया है... जिससे इस समस्या की गंभीरता का एक नया और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है।...शिक्षा जो हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और जिसके लिए हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करें... आज उसी शिक्षा पर इस हाथी आतंक ने ग्रहण लगा दिया है। रामगढ़ के इसी इलाके का बाल विद्या मंदिर स्कूल हाथियों के डर से बंद कर दिया गया है... स्कूल प्रबंधन के पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था। छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या यही समाधान है... क्या हमें अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को इस तरह जंगली जानवरों के भय के आगे झुकाना पड़ेगा...स्कूल बंद होने से सबसे ज्यादा असर बच्चों और अभिभावकों पर पड़ा है। बच्चों के मन में एक अदृश्य डर बैठ गया है। वे न स्कूल जा पा रहे हैं... न खुलकर खेल पा रहे हैं। अभिभावक दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ बच्चों की सुरक्षा की फिक्र तो दूसरी तरफ उनकी पढ़ाई छूटने की चिंता। यह स्थिति कब तक चलेगी...लेकिन दर्शकों सवाल सिर्फ स्कूल बंद होने का नहीं है। सवाल है उस बड़ी समस्या का... जिसकी जड़ में है इंसान और जंगली जानवरों के बीच बढ़ता टकराव। जंगल सिकुड़ रहे हैं...हाथियों के रास्ते में इंसानी बस्तियाँ और खेत पड़ रहे हैं। उनका प्राकृतिक आवास और प्रवास मार्ग बाधित हो रहा है। नतीजा यह संघर्ष...हाथी भी तो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।इस चुनौतीसे निपटने के लिए वन विभाग कई उपाय कर रहा है... #ytshorts #ramgarhjharkhand #agriculture #jharkhandheritage #indianfarming #ramgarhfort