У нас вы можете посмотреть бесплатно चुप कराने का खेल शुरू, UAPA में पत्रकार गिरफ़्तार | Journalist arrested under UAPA или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
3 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकारों के घर पर छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ के बाद न्यूज़क्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और सम्पादक अमित चक्रवर्ती को UAPA के तहत गिरफ़्तार कर लिया। इस पर ठोस रूप से जानकारी नहीं है कि उन पर किस कारण से UAPA की धारा लगाई है। ठोस जानकारी है तो वो ये कि सरकार ने बेल आइकन दबा दिया है। वही बेल आइकन जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यू ट्यूब चैनल पर आकर कहा था कि उनके चैनल के लिए दबा दें। दरअसल उस बेल आइकन का यही मतलब था। पत्रकारों के घर पुलिस पहुंच गई और उनके घर के दरवाज़े का बेल आइकन दबा दिया। घंटी बजा दी। इसी के साथ 2024 के भारत का दरवाज़ा खुल जाता है जहां पत्रकार देश के दुश्मन के तौर पर देखे जाएंगे, उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज होंगे। देश में लाखों छात्र पत्रकारिता की पढ़ाई पढ़ते हैं, आप सभी एक ऐसे पेशे के लिए अपना जीवन दे रहे हैं, जो अब बचा ही नहीं है। सरकार अब हर तरह के नैतिक दबाव से मुक्त हो चुकी है। उसे अब परवाह नहीं कि जनता इस घटना को पत्रकारिता पर हमले के रुप में देखती है या नहीं। दरअसल जनता की भी अब औक़ात नहीं रही है। आप जनता का सामान बांधा जा रहा है, चार पत्रकारों के सहारे आपको चुप कराया जा रहा है, देश को भटकाया जा रहा है, और आप हैं कि बेहोश पड़े हैं। Join this channel to get access to perks: / @ravishkumar.official Disclaimer: The owners reserve the right to any corrections that may be needed to be made to the translated subtitles. Please write to us in the comments in case of any errors.