У нас вы можете посмотреть бесплатно The Newsnight: महंगे हुए सिलेंडर के दाम, ट्रंप के फैसले का भारतीय बाज़ार पर असर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#Trump #sharemarket #lpgcylinder #KunalKamra The Newsnight के आज के बुलेटिन में: “टैरिफ से बढ़ी अनिश्चितता” डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ के ऐलान ने दुनियाभर के बाजारों में गिरवट आयी है शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली हफ्ते के पहले दिन बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 2200 अंक गिर गया जबकि निफ्टी में 742 अंक से अधिक गिरावट आई है इस गिरावट से निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है भारत के साथ-साथ एशिया के दूसरे बाजारों में भी गिरावट आई है ऐसे में एशिया के निर्यातक देशों पर टैरिफ का असर सबसे ज्यादा पड़ रहा है “180 देशों पर टैरिफ का असर” ट्रंप टैरिफ हाल के इतिहास में अमेरिकी व्यापार नीति में सबसे आक्रामक बदलावों में से एक है भारत अब अमेरिका को सभी निर्यात पर 26 प्रतिशत शुल्क का सामना कर रहा है भारत में प्रवेश करने वाली अमेरिकी कारों पर 70 प्रतिशत तक कर लगाया जाता है इसी तरह, भारतीय चावल और सेब अमेरिका में न्यूनतम शुल्क मे लिए जाते है रत्नों और आभूषणों का भारतीय निर्यात - जो अमेरिका को देश के आउटबाउंड व्यापार का लगभग 13 प्रतिशत है सोने की बढ़ती क़ीमतें भी इस क्षेत्र पर दबाव बढ़ा सकती हैं अन्य भारतीय निर्यात जैसे वस्त्र, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक, फिश और इस बीच, बासमती चावल, झींगा और भैंस के मांस का भारतीय निर्यात अब अनिश्चित वायदा का सामना कर रहा है ऑटो क्षेत्र में, आयातित वाहनों, उसके पार्ट्स, स्टील और एल्यूमीनियम पर नए टैरिफ़ से कारों, भारी मशीनरी और उपकरणों को अधिक महंगा हो सकता है “बढ़ेगी आम आदमी की परेशानी” केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की बढ़त की गई है ये नई दरें आज रात 12 बजे से लागू होने वाली है साथ ही अब एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये की बढ़त की गई है जो गैस सिलेंडर आपको पहले 803 रुपये में मिलता था, वो अब आपको 853 रुपये में मिलेगा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने रसोई गैस या एलपीजी की कीमत में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है “बॉम्बे हाईकोर्ट में कुणाल कामरा की सुनवाई” बॉम्बे हाईकोर्ट कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा याचिका में मुंबई पुलिस द्वारा की गई ज़बरदस्ती कार्रवाई से अंतरिम राहत की भी मांग की गई है कामरा ने दावा किया कि एफआईआर दर्ज करने का देश में राजनीतिक भाषण पर "चिलिंग इफ़ेक्ट" पड़ा कामरा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नवरोज़ सेरवई ने सोमवार सुबह उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका का उल्लेख किया और राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा याचिकाकर्ता को जारी धमकियों का हवाला देते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की न्यायमूर्ति सारंग वी कोतवाल और न्यायमूर्ति श्रीराम एम मोदक की पीठ ने कहा कि वे 8 अप्रैल को याचिका पर विचार करेंगे मद्रास हाईकोर्ट ने कामरा को 7 अप्रैल तक की अंतरिम अग्रिम ज़मानत दे दी है “हज यात्रा से पहले सख्त सऊदी अरब” हज यात्रा से पहले 14 देशों के नागरिकों के वीज़ा अस्थाई रूप से निलंबित जून 2025 तक उमराह, व्यवसाय और पारिवारिक यात्रा वीज़ा जारी नहीं होंगे पिछले साल हुए हज भगदड़ के बाद फैसला उसमे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इजिप्त, इंडोनेशिया, इराक़, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, येमेन यह देशोंका समावेश होगा 🎙️ New to streaming or looking to level up? Check out StreamYard and get ₹740 discount! 😍 https://streamyard.com/pal/d/46898318...