У нас вы можете посмотреть бесплатно JJM से जल संकट तक, Kanhaiya Lal Choudhary ने खोला सरकार का बड़ा प्लान! Dhariwal की तारीफ क्यों? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Kanhaiya Lal Choudhary: JJM से जल संकट तक, मंत्री Kanhaiya Lal Choudhary ने खोला सरकार का बड़ा प्लान! Dhariwal की तारीफ क्यों? टोंक में पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की प्रेस वार्ता, बजट और जल योजनाओं पर रखी बात Kanhaiya Lal Chaudhary ने टोंक जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में हाल ही में पेश राज्य बजट को प्रदेश के “सुनहरे भविष्य, युवाओं और महिलाओं को समर्पित” बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma और वित्त मंत्री Diya Kumari की सराहना की। इस मौके पर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा और जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। सिग्नल फ्री घोषणा का श्रेय शांति धारीवाल को बताया प्रेरणा मंत्री चौधरी ने पूर्व यूडीएच मंत्री Shanti Dhariwal की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोटा को सिग्नल फ्री बनाने की उनकी पहल से प्रेरित होकर इस बजट में सभी संभाग मुख्यालयों को ट्रैफिक सिग्नल लाइट से मुक्त करने की घोषणा की गई है। जयपुर–मालपुरा–भीलवाड़ा सड़क पर सफाई जयपुर–मालपुरा–भीलवाड़ा टोल सड़क को फोरलेन नहीं बनाए जाने के सवाल पर मंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और टोल कंपनी की मिलीभगत को बाधा बताया। उन्होंने कहा कि करीब 2000 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार है, लेकिन क्षतिपूर्ति का मामला न्यायालय में लंबित होने से देरी हो रही है। आरयूआईडीपी डिज़ाइन पर सवाल, नई योजना को मंजूरी मंत्री ने टोंक शहर में 48 घंटे में एक बार जलापूर्ति के लिए आरयूआईडीपी और ठेका कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि 400 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद पाइपलाइन डिज़ाइन 135 लीटर प्रति व्यक्ति जलापूर्ति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 650 करोड़ रुपये की नई योजना स्वीकृत की है, जिससे टोंक तहसील की 11 ग्राम पंचायतों, टोंक, निवाई, चाकसू और जयपुर रिंग रोड तक पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, जांच के बाद दोषी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही। जेजेएम मुद्दे पर कांग्रेस पर आरोप जेजेएम घोटाले को लेकर विधानसभा में उठे सवालों पर मंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बिना पर्याप्त व्यवस्था के योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि 180 करोड़ रुपये की लागत से बना फिल्टर प्लांट आबादी के अनुसार डिज़ाइन नहीं था। मामले की तकनीकी जांच के लिए एमएनआईटी से कमेटी गठित की गई है। बीसलपुर बांध और अन्य मुद्दे बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के विरोध को मंत्री ने जायज बताया, हालांकि कहा कि इससे अपेक्षित प्रभाव सीमित होगा और मुआवजे का आकलन किया जा रहा है। राजाखेड़ा विधायक Rohit Bohra के विधानसभा में कथित विवादित इशारे को उन्होंने “शर्मसार करने वाला” बताया। जयपुर में विधायक बालमुकंदाचार्य और अमीन कागजी के बीच विवाद को “दोस्ताना टकराव” करार दिया। वहीं, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा फसल बीमा घोटाले को उजागर करने पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के लिए ऐसी कार्रवाई जरूरी है। मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर काम कर रही है और जनता को जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे। #rajasthanlatestnews #kanhaiyalalchoudhary #jjm #RAT013 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak