У нас вы можете посмотреть бесплатно BCL सीजन 3 : आदित्य कंस्ट्रक्शन ने क्रिकेट मैच जीता, पूर्व विधायक ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बनखेड़ी प्रीमियर लीग सीजन-3 : आदित्य कंस्ट्रक्शन ने क्रिकेट मैच जीताः ठैनी टीम उप विजेता रही; पूर्व विधायक ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी बनखेड़ी। बांसखेड़ा स्टेट हाईवे रोड किनारे स्थित खेल मैदान पर शनिवार को बनखेड़ी प्रीमियर लीग सीजन-3 टेनिस बॉल क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। लो स्कोरिंग मैच में आदित्य कंस्ट्रक्शन की टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। बनखेड़ी पिपरिया सहित अनेक गांव से हजारों की संख्या में खेल प्रेमी फाइनल मैच देखने पहुंचे। बांसखेड़ा खेल मैदान पर आदित्य कंस्ट्रक्शन और ठेनी टीम के बीच टेनिस बाल का फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए ठेनी की टीम लड़खड़ा गई। और 10 ओवर में महज 49 रन ही टीम बना सकी। धारदार गेंदबाजी के चलते ठेनी टीम का कोई बैट्समैन लंबा स्कोर नहीं बना सका। टीम 9 ओवर 2 गेंद में ही ऑल आउट हो गई। वहीं आदित्य कंस्ट्रक्शन की टीम ने शुरुआती दो विकेट जल्दी से गंवा दिए लेकिन, आसानी से चार विकेट खोकर 50 रनों का लक्ष्य पूरा कर 6 विकेट से एक तरफा फाइनल मुकाबला जीत लिया। पूर्व विधायक संजय शर्मा ने शनिवार को विजेता आदित्य कंस्ट्रक्शन टीम को विनर ट्रॉफी और 81 हजार रुपए का चेक सौंपा। वही उप विजेता ठैनी टीम को 51 हजार और रनर कप भेंट किया। मैच ऑर्गेनाइज राजकुमार पलिया ने बताया यह बनखेड़ी प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट सीजन 3 था। ग्रामीण अंचल से युवा क्रिकेटर निकलकर सामने आ रहे हैं। मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ़ द सीरीज के पुरस्कार भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भेंट किए गए। आयोजन में मनीष पलिया, अभिषेक पलिया सहित क्रिकेट से जुड़े लोगों का सहयोग रहा। कॉमेंटेटर बादशाह खान ने बताया फाइनल मैच मैंन ऑफ दी मैच शिखर उमरखेड़ी रही। मैंन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी फ़ागवान चूचू रहे इन्हें 11 हजार का पुरस्कार दिया गया। इनको मिला पुरस्कार - बनखेड़ी प्रीमियर लीग सीजन-3 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वेस्ट बॉलर में दीपक नामदेव सिध्दी विनायक, वेस्ट वेस्ट मैन अमन सुहागपुर आईसीसी, वेस्ट फील्डर सिद्धिविनायक हथवास, युवा अमेजिंग प्लेयर विराट राजोन आईसीसी, अनुशासित टीम स्पीड इलेवन, वेस्ट अंपायर बंटी कुरैशी, गजेंद्र शालूकी, वेस्ट कॉमेंटेटर बादशाह खान, शैलेंद्र पटेल, वेस्ट स्कोर लकी सुरेला, सुनील पटेल सहित अन्य को पुरस्कृत किए गए।