У нас вы можете посмотреть бесплатно JEE MAINS में ब्रिटिश गुरुकुल इंग्लिश स्कूल का शुभम कुमार बिहार टॉपर AIR रैंक 3प्राप्त किया или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
JEE Main 2026 में बिहार के शुभम कुमार बने स्टेट टॉपर, ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 के घोषित परिणाम में बिहार के गयाजी शहर के नादरागंज ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इस असाधारण उपलब्धि के साथ शुभम बिहार स्टेट टॉपर बने हैं, वहीं ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम से हासिल की सफलता साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले शुभम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। शुभम की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा गया जिला गौरवान्वित है। शुभम ने बारहवीं की पढ़ाई ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गुरुकुल से पूरी की। 12वीं के बाद वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा गए, जहां लगभग एक वर्ष तक कड़ी मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के साथ तैयारी की। शुभम के अनुसार वे प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे। शुभम के पिता शिवकुमार गयाजी के रमना रोड में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शुभम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। शुभम की बहन वर्तमान में IIT पटना में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बहन की सफलता से प्रेरित होकर ही शुभम ने JEE में टॉप करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के त्याग, बहन की प्रेरणा और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। 13 लाख छात्रों में चुने गए 12 टॉपर्स में शामिल इस वर्ष JEE Main Session-1 में कुल 13,04,653 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से मात्र 12 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ। इन्हीं चुनिंदा छात्रों में शुभम कुमार भी शामिल हैं। बिहार टॉपर बनने के साथ-साथ टॉप-10 ऑल इंडिया सूची में स्थान बनाकर शुभम लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शुभम की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद गयाजी स्थित ब्रिटिश स्कूल गुरुकुल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया। स्कूल के डायरेक्टर भीम राज प्रसाद ने कहा कि शुभम की सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। रमेश कुमार की रिपोर्ट।