У нас вы можете посмотреть бесплатно बिहार में बिना STET परीक्षा के बन सकेंगे शिक्षक, जाने नए नियम में क्या है? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक स्कूलों (कक्षा 1 से 8वीं तक) में शिक्षक भर्ती के लिए राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा, यानी STET, आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। अब इन पदों पर भर्ती केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, यानी CTET, के आधार पर की जाएगी। अब तक राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET/TET) महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। खासकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) के विभिन्न चरणों से पहले अभ्यर्थी एसटीईटी आयोजित कराने की मांग करते रहे हैं। चौथे चरण की भर्ती (TRE 4) से पहले भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने एसटीईटी कराने की मांग उठाई थी। लेकिन अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अलग से एसटीईटी आयोजित नहीं किया जाएगा और भर्ती CTET के आधार पर ही होगी।