У нас вы можете посмотреть бесплатно Jhunjhunu: 'पति की माशूका धमकाती थी' वो आखिरी कॉल बचा लेता! अपना ही घर क्यों बना BJP नेत्री का कब्र? или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
Jhunjhunu: 'पति की माशूका धमकाती थी' मौत से पहले वो आखिरी कॉल बचा सकता था! अपना ही घर क्यों बना BJP नेत्री का कब्र? रिश्तों के घर में दरारें जब गहरी हो जाती हैं, तो चीखें भी खामोश हो जाती हैं.. और फिर एक दिन सच नहीं, सिर्फ लाशें बोलती हैं.. रिश्तों का ये घर था बीजेपी की एक नेत्री का, जिसकी तमाम चीखें आखिरकार खामोश कर दी गईं.. और अब उसकी लाश सच बोल रही है.. झुंझुनूं जिले के खेतड़ी कस्बे में एक ऐसी मौत हुई है जिससे पूरा इलाका हिल उठा है.. नगरपालिका की पूर्व वाइस चेयरपर्सन यानि उपाध्यक्ष.. और भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पार्षद सुनीता कुमावत अब इस दुनिया में नहीं रहीं.. 18 मार्च 2026 यानि कल सुबह करीब 6 बजे सुनिता कुमावत अपने ही घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलती हैं.. पति गजेंद्र कुमावत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचते हैं.. लेकिन डॉक्टर सुनिता को मृत, घोषित कर देते हैं.. पहली नजर में ये मामला हर किसी को खुदखुशी का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, कहानी और भी उलझती चली जाती है.. सुनिता के मायके वालों ने इस मौत को सिरे से खारिज कर दिया है.. उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है.. अगर सुनिता के भाई अर्पित की मानें तो 2013 में शादी के बाद से ही सुनीता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.. 11 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी.. इन मांगों के बीच सुनीता की ज़िंदगी धीरे-धीरे घुटती चली गई.. लेकिन सबसे बड़ा झटका तो तब लगा जब सुनीता के भाई और परिवार ने पति गजेंद्र कुमावत पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप लगा दिए.. आरोप है कि पति गजेंद्र के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे.. वो अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था.. इस बात पर गजेंद्र और सुनीता का झगड़ा भी होता रहा लेकिन बदले में सुनीता को ही जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं.. ये धमकी भी कोई और नहीं आरोप हैं कि गजेंद्र की ही माशुका सुनीता को देती थी.. अब सुनीता के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं जिससे ये मामला और संदिग्ध हो जाता है.. इसके अलावा परिवार ने बताया कि 2021 में जब सुनीता ने पार्षद चुनाव लड़ा था, तब भी ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव बनाकर पीहर से 3 लाख रुपये मंगवाए थे.. हालांकि इसके बाद भी सुनीता का टॉर्चर जारी रहा.. अभी पिछले महीने, 13 फरवरी को ही परिवार की एक शादी में भी सुनीता और पति गजेंद्र के बीच भारी विवाद हुआ था.. लेकिन यहां जो बात सबसे ज्यादा चौंकाती है वो ये कि तीन दिन पहले ही सुनीता ने अपने पिता को फोन करके कहा था.. मुझे यहां से ले जाओ.. और अगर मना किया तो मैं अपनी जान दे दूंगी.. अब सोचिए सुनीता के पिता अगर अपनी बेटी की बात मान लेते.. अगर वक्त पर अपनी बेटी के पास पहुंच जाते तो उसकी जान बच सकती थी.. लेकिन शायद उस पिता ने भी अपनी बेटी वो वहीं छोड़ना ठीक समझा जहां समाज कहता है.. कि अगर बेटी को ससुराल से उठाकर घर ले आए तो समाज जीने नहीं देगा, मगर सोचिए वो बेटी.. वो बहु जो मर गई उसका क्या.. अब सवाल ये है कि क्या ये वाकई खुदखुशी है.. या फिर एक सोची-समझी साजिश.. क्या एक जनप्रतिनिधि की आवाज़ को भी उसी के घर में दबा दिया गया.. फिलहाल पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करके झुंझुनूं पुलिस सुनीता के असली कातिल को ढूंढने की कोशिश कर रही है.. Watch more from CRIME SCENE - • CRIME SCENE #jhunjhunu #jhunjhunucrime #jhunjhunubjpleadermurder #rajasthanlatestnews #RajasthanPoliticalNews #RajasthanViralNews #RajasthanLiveNews #rajasthantak #viralvideo #crimeinvestigation #crimestory #crimescene #crimescenerajasthantak #rajsathantakcrimescene #RAT022 राजस्थान की हर खबर देखें: https://www.rajasthantak.com/ -------- About the Channel: Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan Follow us on: Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak Facebook: / rajasthantakofficial Twitter: / rajasthan_tak