У нас вы можете посмотреть бесплатно 03/01/2026 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
03/01/2026 #IPRDBihar की प्रमुख खबरें 👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर लगातार काम कर रही है। समाज के सभी वर्गों के उत्थान, मान और सम्मान का पूरा ध्यान रखा है। अब सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का हर नागरिक सम्मान के साथ और आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें। इसी उद्देश्य से 2025 से 2030 के लिए सात निश्चय–3 कार्यक्रम लागू किया गया है। सबका सम्मान–जीवन आसान के तहत सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इनमें नर्सिंग सहायता, घर पर पैथोलॉजी जांच, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच, फिजियोथेरेपी और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं शामिलहैं। माननीय मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इन सुविधाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए। साथ ही जनता से सुझाव भी मांगे गए हैं। 👉 भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज पटना उच्च न्यायालय परिसर में लगभग ₹302.56 करोड़ की लागत से बनने वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें एडीआर भवन, सभागार, प्रशासनिक ब्लॉक, आवासीय परिसर, महिला अधिवक्ता कार्यालय का विस्तार, अस्पताल भवन और मल्टी-स्टोरी पार्किंग शामिल हैं। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही एक संवेदनशील और प्रभावी न्याय प्रणाली की नींव रखता है। उन्होंने पुनपुन प्रखंड में बिहार न्यायिक अकादमी के नए कैंपस का भूमि पूजन और शिलान्यास भी किया, जहां न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 👉 गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के. सेंथिल कुमार ने छोटे गुड़ उत्पादकों और गन्ना किसानों को भी गुड़ प्रोत्साहन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनः संचालन, नई मिलों की स्थापना और गन्ना खेती के विस्तार पर जोर दिया। अपर सचिव श्री सेंथिल विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि गन्ने की बेहतर उपज के लिए राज्य के 3,000 किसानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। साथ ही समय पर फसल बीमा, विशेष अनुदान और गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर गन्ना महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। 👉 जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देश पर पटना जिले में शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा 257 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है और अब तक 3510 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। गरीब और आश्रयविहीन लोगों के लिए 26 रैन बसेरे बनाए गए हैं, जहां अब तक 14,605 लोगों ने आश्रय लिया है। आपात स्थिति में लोग जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 0612-2210118, आपदा प्रबंधन टोल फ्री 1070 या स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। 👉 पटना में भीषण ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने 5 जनवरी 2026 तक कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। आदेश में कहा गया है कि सरकारी, निजी स्कूलों, प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई पर रोक रहेगी। प्री-बोर्ड एवं बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा। जबकि कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। 👉 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर लगाए गए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। 👉 आम जन अपराध से जुड़ी अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे और निवारण पा सकेंगे। साथ ही राज्य की कानून व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने का सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी किए गए हैं। आमजन 9031829339 और 9031829340 पर संपर्क कर सकते हैं। 👉 नवादा में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य अभियंता, सिंचाई सृजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नवादा सदर के खुटिका मौजा में गंगा जल उद्वह योजना फेज–2 के तहत प्रभावित भूमि के पुनर्वास पर चर्चा हुई। साथ ही पुनर्वास प्रक्रिया, आवश्यक कार्यवाही और आपसी समन्वय पर विस्तृत निर्देश दिए गए, जिससे परियोजना का क्रियान्वयन सुचारु रूप से किया जा सके। #IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar