У нас вы можете посмотреть бесплатно वन नेशन वन राशन कार्ड: एक कार्ड से देश में कहीं भी ले सकेंगे राशन или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कोई भी शख्स जब कामकाज की तलाश में किसी दूसरी जगह जाता है तो सबसे पहला ख्याल उसके दिमाग में आता है, वह है खाद्यान्न, राशन। लेकिन निश्चिंत हो जाइये, वन नेशन वन राशन कार्ड से आप अपनी राशन की दुकान बदल सकते हैं। अपने हिस्से का कुछ राशन आप अपनी काम की जगह ले सकते हैं, जबकि आपका परिवार बाकी का राशन अपने निवास स्थान पर ले सकता है यानि इसके माध्यम से आपका राशन कार्ड पोर्टेबल हो जायेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत क्या होगा? जैसा की हम सभी जानते हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ देने के लिए राज्य अपने नागरिकों को राशन कार्ड देते हैं। इस कार्ड के जरिये किसी एक राज्य का निवासी उपभोक्ता किसी दूसरे राज्य में इस कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर पाता। लेकिन, वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत देश के किसी भी कोने में लाभार्थी अपना राशन ले सकते हैं। दरअसल, जिन राज्यों में ये योजना लागू नहीं है वहां अभी भी राशन कार्ड के जरिए एक रजिस्टर पर मैनुअल एंट्री कर राशन दिया जाता है। इस योजना के लागू होने के बाद आपको राशन नंबर या आधार कार्ड के जरिए राशन दिया जाएगा। आपको हर राशन दुकान पर एक बायोमेट्रिक स्कैनर मिलेगा, जिसमें आपके फिंगरप्रिंट लिए जाएंगे। वेरिफिकेशन होने के बाद आपको राशन दे दिया जाएगा। पीएम मोदी वन नेशन, वन राशन कार्ड को लेकर कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा जो रोजगार और दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर कहीं और जाते हैं। Follow us on Twitter: / pbns_india Like us on Facebook: / pbns.india Follow us on Instagram: / pbns.india Join us on Telegram: https://t.me/pbns_india Follow us on Koo: https://www.kooapp.com/profile/pbns_i...