У нас вы можете посмотреть бесплатно उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया गोरखपुर मे रैन बसेरों का निरीक्षण или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
शीतलहर की गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के बरगदवां एवं राप्तीनगर में निर्मित अस्थायी रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री द्वारा मौके पर ही जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर शीत से राहत प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड के इस कठिन समय में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो और सभी रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं पूरी मुस्तैदी से उपलब्ध कराई जाएं। बताया गया कि गोरखपुर में संचालित 19 रैन बसेरों के माध्यम से लगभग 1000 लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों में स्वच्छता, गर्म पेयजल, अलाव, कंबल एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, ताकि ठंड से बचाव के सभी उपाय प्रभावी रूप से लागू हो सकें। @myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP @InformationUP #YogiAdityanath #UPCM #GorakhpurNews #RainBasera #ColdWave #Sheetlahar #WinterRelief #UPNews #BlanketDistribution #PublicService #GroundReport #BreakingNews #HindiNews #YogiModel