У нас вы можете посмотреть бесплатно LIVE STREAMING OF BSTechnichal Educator for a Discussion of NSP Scholarship @ BSTechnichal EDucator или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
PROMOTION OF SCHOLARSHIP LIVE STREAMING OF BSTechnichal Educator for a Discussion of NSP Scholarship @ BSTechnichal EDucator विडिओ हरियाणा सरकार के स्कोलरशिप के प्रचार - प्रसार के उद्देश्य की प्रतिपूर्ति हेतु है।सरकारी नौकरी में हो तो आप और हम सरकार के ही अंग हैं। और देश के नागरिक और वोटर होने के नाते से हम सब लोग ही सरकार हैं फिर अपने ही काम को ढीला क्यों छोड़ना? चलिए हम सब मिलकर अपने काम को अच्छे से करें और आप अपने - अपने तरीके से इस सूचना हर उस व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करें जिसको पढ़ाई के लिए स्कोलरशिप की बहुत ज्यादा जरूरत है। आज नैशनल स्कोलरशिप पोर्टल पर दी जा रही दो स्कोलरशिप के विषय में बात करेंगें 1. पी एम एस सी (PM SC): हरियाणा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 2. पी एम यशस्वी : हरियाणा के अन्य पिछडा वर्ग (OBC),EBC And DNT संस्थानों के लिए योग्यता : 1. संस्थान मान्यता प्राप्त हो 2. संबंधित गवर्निंग एजेंसी जैसे कि AICTE,MCI,COA,PCI etc द्वारा अप्रूव्ड कोर्सिस हो 3. परीक्षा के लिए किसी बोर्ड या यूनिवर्सिटी से एफिलिएशन होना जरूरी है। 4. फीस स्ट्रक्चर, स्टेट फी कमेटी से अनुमोदित होना चाहिए। 5. एडमिशन वरीयता के आधार पर दिए गये हों। 6. किसी भी मैनेजमैंट कोटे की सीट पर एडमिशन के लिए स्कोलरशिप बिल्कुल नहीं है। 7. स्टुडेंट्स के लिए योग्यता मानदंड: 1.हरियाणा राज्य का निवासी 2.फैमिली इनकम 2.5 लाख तक 3.किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान का विद्यार्थी 4.कंटीन्युटी आफ कोर्स 5.जाति 6.क्लास में उपस्थिति कम से कम 75% होना लाजिमी है। 7.अन्य पिछड़ा वर्ग, इकोनिमीकलि बैकवर्ड और डिनोटिफाईड ट्राइब 8.शिक्षा के एक लेवल पर एक ही बार 9. ओ बी सी में एक परिवार से अधिकतम दो लड़कों के लिए । लड़कियों के लिए कोई सीमा नहीं। 10. अन्य जानकारियों के लिए एन एस पी पोर्टल को विजिट कर लिजिए। 1. सबसे पहला स्टैप एन एस पी पोर्टल पर ओ टी आर और बायो अथोंटिकेशन करना । इसका पूरा प्रोसेस पोर्टल पर दिया गया है, बिल्कुल यूजर फ्रेंडली है। वैसे मैं पिछले विडिओ मे इस बारे में डिटेल में बता चुका हूं। Visit the Channel to know more about this. 2. डोक्युमैंट्स अपलोड होने हैं • हरियाणा रैजिडेंस • फीस की स्लिप • पिता का इनकम सर्टीफिकेट( 2.5 लाख) • दसवीं का सर्टीफिकेट • लास्ट क्वालीफिकेशन सर्टीफिकेट • 12वीं का सर्टीफिकेट • जाति का प्रमाण पत्र • अंटैंडैंस सर्टीफिकेट • होस्टल सर्टिफिकेट • फीस स्ट्रक्चर विशेष ध्यान देने वाली बातें 1. इनकम सर्टिफिकेट केवल पिता का ही चलेगा, दुर्भाग्यवश अगर पिता नहीं हैं या सिंगल/ डिवोर्सड मदर का केस हैं तो उस अवस्था में पिता का डैथ सर्टिफिकेट, कोर्ट का डिसीजन या कोई भी लीगल डाक्युमैंट जो इस सत्य को पुख्ता करता हो कि पिता का सर्टिफिकेट नहीं मिल सकता तो इन सभी अवस्थाओं में माता या केयर टेकर का इनकम सर्टिफिकेट एक ही पी डी एफ में अपलोड कर दें। 2. बहुत सारे बच्चे अपनी फैमिली आई डी और अपना ही इनकम सर्टिफिकेट अपलोड कर देते हैं, वो भी मान्य नहीं है। उस केस में आप अपना और पिता दोनों का इनकम सर्टिफिकेट एक साथ अपलोड करें, क्योंकि फैमिली आई डी अलग -अलग हैं । इस तरह के केस आ एन ओ और डी ओ अपने विवेक से निर्णय ले सकते हैं। बस इसमें प्रार्थी का अपना इनकम प्रमाण पत्र मान्य नहीं है। 3. ओ बी सी के लिए पी एम यशस्वी स्कोलरशिप एक परिवार के दो पुत्रों को ही मिल सकती है। यदि फैमिली आई डी दो से ज्यादा पुत्र हैं तो आई एन ओ परिवार के मुखिया या पिता से एक डिक्लेरेशन या एफिडैविट अवश्य लें कि हमारे परिवार से केवल दो लड़के ही स्कोलरशिप ले रहे हैं। लड़कियों के मामले में ऐसी कोई लिमिट नहीं है। 4. कोई भी व्यक्ति एक समय में केवल एक ही स्कोलरशिप के लिए ही अप्लाई कर सकता है। आ एन ओ अपने लेवल पर इसकी पुष्टि करके ही केस वेरिफाई करें। 5. ड्रोप आऊटस के लिए स्कोलरशिप नहीं है यदि एडमिशन लेने और स्कोलरशिप के लिए अप्लाई करने के बाद बच्चा कोर्स छोड़ देता है तो अवस्था स्कोलरशिप रोकी जा सकती है।