У нас вы можете посмотреть бесплатно विधानसभा अध्यक्ष क्या- क्या काम करता है ? | UP Vidhan Sabha | Uttar Pradesh или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के रूप कई नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली है। अब जल्द ही यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए रमापति शास्त्री की अध्यक्षता में यूपी विधानसभा की पहली बैठक होगी और विधानसभा के अध्यक्ष का भी चुनाव किया जायेगा। पर सवाल ये है कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा का अध्यक्ष कौन होगा ? विधानसभा अध्यक्ष के काम क्या होते हैं और संविधान में विधानसभा अध्यक्ष को लेकर क्या नियम और क़ानून तय किए गए हैं ? आज यही सब हम आपको अपने इस वीडियो में बता रहे हैं। भारतीय संविधान के निर्माण के दौरान देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने और शासन व्यवस्था को बेहतर रूप से चलाने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अलग -अलग व्यवस्था की गई। जैसे केंद्र स्तर पर संसद तो वहीं राज्य स्तर पर विधानसभा के गठन का प्रस्ताव किया गया। इसी दौरान केंद्र की संसद में लोकसभा के संचालन के लिए लोक सभा अध्यक्ष और राज्यों में विधान सभा अध्यक्ष के पद का नियम बनाया गया। ये दोनों ही पद दलगत राजनीति से परे होते हैं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 93 जहां लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति का प्रावधान करता है तो वहीं संविधान का अनुच्छेद 178 विधानसभा के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में प्रावधान करता है। आइये विस्तार से समझते हैं कि अनुच्छेद 178 और अनुच्छेद 179 में विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियों, उनके पदत्याग और उनके चुनाव को लेकर क्या प्रावधान बताए गए हैं। अनुच्छेद 178 में ये लिखा गया गया है कि - "प्रत्येक राज्य की विधानसभा, यथाशक्य शीघ्र, अपने दो सदस्यों को अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेगी और जब-जब अध्यक्ष या उपाध्यक्ष का पद रिक्त होता है तब-तब विधानसभा किसी अन्य सदस्य को, यथास्थिति, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष चुनेगी" विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बात करें तो विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विधानसभा सदस्यों के बहुमत से चुने जाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष की शक्ति और कार्यों में सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये नियम बनाने की शक्ति, सदन की गणपूर्ति या कोरम के अभाव में सदन को स्थगित करने का अधिकार, विधानसभा अध्यक्ष सदन के सदस्य होने के नाते सामान्य स्थिति में तो नहीं मत देता है लेकिन बराबरी की स्थिति में निर्णायक मत दे सकता है। #VidhanSabha #uttarpradesh ======================================================== ✅TOP TRENDING PLAYLIST ✅UP THIS HOUR • UP This Hour ✅UP बोलै • UP बोलै ✅UP THIS WEEK • UP This Week ✅JANIYE APNE ZILE KO • Janiye Apne Zile Ko अगर आपको हमारी खबरें अच्छी लग रही हैं तो कृपया हमें फीडबैक जरूर दें। साथ ही हमारे पेज को लाइक, शेयर और सब्स्क्राइब करना ना भूले। ➡️YouTube: https://bit.ly/batenupkiYT ➡️Facebook: https://bit.ly/BatenupkiFB ➡️Instagram: https://bit.ly/BatenUPKiInstagrampage ➡️Twitter: https://bit.ly/batenupkiTW ➡️Baten UP Ki Website: https://batenupki.com/ =====================धन्यवाद========================