У нас вы можете посмотреть бесплатно अमृतसर से छह पिस्तौलें 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित पांच व्यक्ति गिरफ्तार или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
अमृतसर से छह पिस्तौलें, 115 ग्राम हेरोइन और 11.9 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति गिरफ्तार अवैध हथियार और नशा तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे गिरफ्तार आरोपीः डीजीपी गौरव यादव पुलिस टीमों द्वारा वित्तीय जांच जारी: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर स्टेट मीडिया न्यूज पत्रकार मोहिंदर सिंह सीटा चंडीगढ़/अमृतसर, पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान गुप्त कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार और नशा तस्करी मॉड्यूल के पांच कार्यकर्ताओं को छह आधुनिक पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार करके इस गिरोह को बेअसर कर दिया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मन्नू (24), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (20), सुखराज सिंह उर्फ जोगा (24) और साजन सिंह उर्फ गुरसाजन सिंह उर्फ लड्डा - सभी निवासी गांव रोड़ा वाला कलां (अमृतसर) तथा अमृतसर के गांव रणीके के निवासी मोलकदीप सिंह (23) के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9 एम.एम. ग्लॉक, तुर्की निर्मित एक जिगाना, दो .32 बोर और एक .30 बोर पिस्तौल सहित 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने आरोपियों की हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका उपयोग वे तस्करी के लिए करते थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार तस्करी नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों एवं नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए जांच जारी है। पुलिस आयुक्त (सी.पी.) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के संबंध में विवरण साझा करते हुए कहा कि सीमा पार तस्करी संबंधों की पुख्ता एवं गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह, गुरप्रीत उर्फ गोपी, सुखराज उर्फ जोगा और साजन उर्फ गुरसाजन उर्फ लड्डा को एक कार सहित गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ के बाद हुई बरामदगी के दौरान चार अन्य पिस्तौल, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई, जो संगठित अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की गतिविधियों में उनकी संलिप्तता की पुष्टि करती है। सी.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू, मोलकदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह आदतन अपराधी है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में शामिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जांच से यह भी पता लगा है कि आरोपी सिमरनजीत उर्फ मन्नू दुबई में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है। पुलिस टीमें इस नेटवर्क के वित्तीय ट्रेल और हवाला लिंक की भी जांच कर रही हैं। इस संबंध में एफआईआर नंबर 21 दिनांक 03-02-2026 को अमृतसर के पुलिस स्टेशन छावनी में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 25(8) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 27ए और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।