У нас вы можете посмотреть бесплатно भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी पंहुचे ग्राम ठसका. или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
भारतीय हलथर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी एटा से चलकर सहारनपुर पहुंचे।उन्होनें यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राणा सहित संगठन कार्यकर्ताओं के साथ बड़गांव स्थित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।जिसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ग्राम ठस्का पहुंचकर मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह राणा के सुपुत्र सुभाष राणा के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों के साथ बैठकर दुख व्यक्त किया और 2 मिनट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की,जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया,उन्होनें किसान की मूलभूत समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते हुए कहा कि कृषि आजीविका का मुख्य श्रोत होने के साथ-साथ खेत और किसान का देश की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान है,परन्तु किसान की बढती हुई समस्याएं चिंता का विषय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के किसानो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा की सहारनपुर मंडल में बजाज शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रहा व वर्तमान में किसान कईं परेशानियों से गुजर रहा है।जिनके सम्बन्ध में अधिकारी बात तो सुनते हैं,मगर समाधान नहीं होता।इसके अतिरिक्त उन्होनें राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग आदि से जुडी समस्याओं को उठाया तथा उनके निस्तारण न होने की दशा में संगठन की आगे की रणनीति पर भी विचार किया गया। इस मौके पर अपनी टीम के साथ शामली जिला अध्यक्ष राम भूलसिंह राणा,सहारनपुर जिला अध्यक्ष मुकेश प्रधान जी तथा बडी संख्या में संगठन कार्यकर्ताओ की सहभागिता रही। रिपोर्ट-अनूपसिंह सैनी