У нас вы можете посмотреть бесплатно प्रखंड-सह अंचल कार्यालय पटना सदर का अब नया पता होगा कुम्हरार देखिए वीडियो में नया बिल्डिंग или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
गांधी मैदान स्थित पटना सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय का नया पता कुम्हरार होगा। वर्षों का इंतजार अगले दो महीने बाद समाप्त होने वाला है। फरवरी महीने से प्रखंड और अंचल कार्यालय शहर के बीचों-बीच स्थित होंगे। पटना सिटी के लोगों को इससे राहत मिलेगी। पटना सदर प्रखंड में दो अनुमंडल आते हैं, जिनमें पटना सदर और पटना सिटी अनुमंडल शामिल हैं। पटना सिटी के लोगों को गांधी मैदान आना पड़ता है। ऐसे में नये भवन में प्रखंड और अंचल कार्यालय शिफ्ट होने से पटना सिटी के लोगों को काफी राहत होगी। फरवरी 2022 में भवन पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा। गांधी मैदान स्थित प्रखंड और अंचल कार्यालय की स्थिति जर्जर हो चुकी है। यहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती हैं। गुरुवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रखंड सह अंचल पटना सदर के कार्यालय एवं आवासीय भवन तथा जननायक कर्पूरी छात्रावास कंकड़बाग के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। नये कार्यालय में 25 कमरे और आठ हॉल होंगे जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पटना सदर के नवनिर्मित भवन कुम्हरार का निरीक्षण किया। कार्य में प्रगति लाते हुए फरवरी 2022 तक कार्यालय एवं आवासीय भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। पटना सदर प्रखंड सह अंचल के लिए कुम्हरार में आवासीय एवं कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। मुख्य भवन दो तल्ले का है, जिसमें 25 कमरे एवं आठ हॉल हैं। कार्यालय भवन के साथ कैंटीन का भी भवन जुड़ा हुआ है। तीन मंजिला भवन बन रहा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कंकड़बाग में जननायक कर्पूरी छात्रावास का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड करा रहा है। कंकड़बाग मेन रोड पर स्थित इस छात्रावास को 18260 वर्गफीट में तीन मंजिला बनाया गया है। छात्रावास में 100 बेड की व्यवस्था है। साथ ही परिसर में मेस, लाइब्रेरी, जिम की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने छात्रावास का निरीक्षण किया तथा जिला कल्याण पदाधिकारी को कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य दिसंबर में पूरा कराने तथा जनवरी 2022 से संचालित कराने का निर्देश दिया। @PatnaTV @Patnaites_Official @PatnaPlanet #patna #shorts #patnasadar #sadar #registration #land #work #collectorate #building #viral