У нас вы можете посмотреть бесплатно मानगढ़ जनसंहार: इतिहास में दफन सबसे बड़ी कुर्बानी |सामंतवादियों ने भीलो को मारा-कांतिभाई रोत|JOHAR или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#मानगढ़_हत्याकांड पर बोले कांतिभाई आदिवासी कहा हजारो भील आदिवासियों को मारने का काम अंग्रेजो के अधीन रहे सामंतवादियों ने मारा ! सामंतवादियों ने भीलो को मारने के लिए भीलो की रेजिमेंट टुकड़ी मेवाड़ भील कोर का सहारा लिया !! Like Share SUBSCRIBE मानगढ़ जनसंहार: इतिहास में दफन सबसे बड़ी कुर्बानी एक जलियांवाला बाग गुजरात में भी है. राजस्थान और गुजरात की सीमा पर स्थित मानगढ़ की पहाड़ी पर अंग्रेजों ने 17 नवंबर, 1913 को 1,500 से ज्यादा भीलों को मौत के घाट उतार दिया था. DETAILED HISTORY राजस्थान-गुजरात की सीमा पर अरावली पर्वत श्रंखला में दफन है करीब एक सदी पहले 17 नवंबर, 1913 को अंजाम दिया गया एक बर्बर आदिवासी नरसंहार. इंडिया टुडे ने बांसवाड़ा, पंचमहाल, डूंगरपुर जिलों के क्षेत्र में बसे भील गांवों में जाकर और मौखिक इतिहास तथा अकादमिक शोध के पन्नों को पलट कर एक ऐसी अपरिचित त्रासदी का पर्दाफाश किया है जो 13 अप्रैल, 1919 को पंजाब में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार से मेल खाती है जिसमें अंग्रेज जनरल डायर के आदेश पर पुलिस ने 379 लोगों को गोलियों से भून डाला था. हालांकि राष्ट्रवादी इतिहासकारों की मानें तो इसमें मारे गए लोगों की संख्या 1,000 से ज्यादा थी. भीलों के मौखिक इतिहास पर भरोसा करें तो मानगढ़ टेकरी पर अंग्रेजी फौज ने आदिवासी नेता और सुधारक गोविंद गुरु के 1,500 समर्थकों को गोलियों से भून दिया था. राजस्थान के डूंगरपुर के पास स्थित वेदसा गांव के निवासी गोविंद गुरु बंजारा समुदाय से थे. उन्होंने 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में भीलों के बीच उनके सशक्तीकरण के लिए 'भगत आंदोलन' चलाया था, जिसके तहत भीलों को शाकाहार अपनाना था और हर किस्म के मादक पदार्थों से दूर रहना था. गुरु से प्रेरित होकर भीलों ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध किया और वे बांसवाड़ा, संतरामपुर, डूंगरपुर और कुशलगढ़ के रजवाड़ों द्वारा जबरन करवाई जाने वाली बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उठ खड़े हुए. उस नरसंहार में मारे गए लोगों के वंशज आज भी उस दिन को याद कर के विभिन्न घटनाओं को गिनवाते हैं. मारे गए लोगों में मगन हीरा पारघी के दादा धारजी भ