У нас вы можете посмотреть бесплатно Karamdaha Mela Jharkhand ! करमदाहा मेला सजकर तैयार 2023 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड के करमदाहा मेला तैयारी पूरी हो चुकी है। मेला में जहां बाजार सजा है वहीं बच्चों और बुजुर्ग के लिए भी मनोरंजन के साधन उपलब्ध है। नारायणपुर से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित दुखिया बाबा मंदिर में लगेनवाले मेला को करमदाहा मेला के नाम से जाना जाता है। मेला बराकर नदी तट पर लगता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है। मानो पूरा शहर इस मेला में शामिल हो। मेला को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। लोगों के उत्साह का आलम यह है कि यहां के लोग एक वर्ष तक करमदाहा मेला का इंतजार करते हैं। करमदाहा मेला कब से लगता है, इस बारे में सटीक जानकारी नहीं है। पर जानकार बताते हैं कि सदियों पूर्व राजा महाराजाें के जमाने से यह मेला लगता आ रहा है। मेला कई नामों से जाना जाता है। मकर संक्रांति के दिन से लगनेवाले करमदाहा मेला को कई नामों से जाना जाता है। करमदाहा मेला में लगे झुले। प्राचीन मानभोम जिला के अंतर्गत आता था इलाका मेला के आरम्भकाल के बारे में भी कई प्रकार की बातें कही जाती है। बड़े बुजुर्ग जिन्होंने मेला के बारे में अपने पूर्वजो से सुना है बताते हैं कि उस जमाने में यह इलाका मानभोम जिला जो आज धनबाद के नाम से जाना जाता है के अन्तर्गत आता था। उस जमाने में कई राज्य के राजा महाराजा यहां पर पिकनिक मनाने के लिए आते थे एवं कई दिन यहां बिताते थे। यहां उनके मनोरंजन का साधन उपलब्ध होता था। बराकर के उसपार टुंडी इलाके से खेल्डा जाति कि महिला-पुरुष यहां उनका मनोरंजन किया करते थे। धीरे धीरे विशाल करमदाहा मेला का रूप धारण कर लिया। मिलता है घर गृहस्थी का सामान प्राचीन काल में यहां से काफी दूर तक शहर या फिर शहरी वतावरण नहीं था। जिस कारण मेला का काफी महत्व था। मेला में शहरी वातावरण जहां आभाष होता था वहीं मनोरंजन से लेकर घर गृहस्थी एवं खेती सभी प्रकार का साधन यहां उप्लब्ध होता था। आज भी कई प्रकार की वस्तु यहां मिल जाती है, जो बाजार में उपलब्ध नहीं होता है। पूर्व में यह मेला एक माह का होता था। पर धीरे धीरे घटकर 15 दिन का हो गया है। मेला में दूसरे राज्यों से भी आते हैं लोग करमदाहा मेला में केवल नारायणपुर, जामताडा या फिर राज्य के ही नहीं, बल्कि अन्य राज्य के खेल तमाशेवाले एवं दुकानदार यहां आकर अपनी दुकान लगाते हैं। आज हर जगह शहरी वातावरण है, पर मेला का रौनक आज भी बरकरार है। तभी तो लोग यह कहने से नहीं चुकते हैं कि करमदाहा मेला का जबाब नहीं। Daily Mr Vlogs ! subscribe ! Now 1k subscribe plzz Dosto 🙏 support me #jharkhand #mela #karamdaha #masti #enjoyment #makarsankranti #dailymrvlogs jamtara mela jamtarapol karamdaha mela karamdaha mela 2023