У нас вы можете посмотреть бесплатно शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्मीपुर बीआरसी के बच्चे पहुँचे चिड़ियाघर गोरखपुर или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्मीपुर बीआरसी के बच्चे पहुँचे चिड़ियाघर गोरखपुर #maharajganj #studentlife राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का शैक्षिक भ्रमण शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति नवाचार होता है विकसित परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने गोरखपुर का चिड़ियाघर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं रेल म्यूजियम किया भ्रमण लक्ष्मीपुर। महराजगंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 100 होनहार विद्यार्थियों को रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गोरखपुर ले जाया गया। इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों में इतिहास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा आधारित शिक्षा तथा अनुशासन की भावना का विकास करना था। प्रातः 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय से बस रवाना हुई और देर सायं सभी बच्चे सुरक्षित एवं उत्साहित होकर वापस लौटे। सबसे पहले बच्चों ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर का भ्रमण किया। यहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों और पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शेर, बाघ, हिरण, मोर और कई दुर्लभ प्रजातियों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं के जीवन, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी मिली। शिक्षकों ने बच्चों को जैव विविधता और वन संरक्षण के बारे में भी सरल भाषा में समझाया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राजकीय बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों, शिलालेखों और ऐतिहासिक अवशेषों को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए। यहां उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन, प्राचीन भारतीय संस्कृति तथा क्षेत्रीय इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इतिहास की इन धरोहरों को प्रत्यक्ष देखकर बच्चों में अपने अतीत के प्रति जिज्ञासा और सम्मान की भावना विकसित हुई। इसके बाद बच्चों को रेल संग्रहालय गोरखपुर ले जाया गया। रेल म्यूजियम में पुराने इंजन, कोच और रेलवे के विकास की झलक देखकर बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। यहां उन्हें भारतीय रेल के इतिहास, तकनीकी विकास और परिवहन व्यवस्था के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने बड़े उत्साह से मॉडल ट्रेनों को देखा और रेलवे तकनीक को समझने का प्रयास किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों की वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कक्षा की चारदीवारी से बाहर निकलकर जब बच्चे वास्तविक दुनिया को देखते और समझते हैं, तो उनकी सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन, सामूहिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। परिषदीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस प्रकार का अवसर देकर शासन की मंशा है कि वे भी निजी विद्यालयों के छात्रों की तरह गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्राप्त कर सकें। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों को भ्रमण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने उन्हें समझाया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव भी ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत है। इस अवसर पर जयदयाल प्रजापति, शिवचरन, एआरपी राकेश कुमार अग्रहरि, ध्रुवनारायण गुप्ता, डॉ. शर्मिष्ठा सिंह, डॉ. देवेंद्र राव, प्रिंस पासवान, हरिकेश चौरसिया, सुन्दरावती, सौम्या श्रीवास्तव, नीलिमा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।