У нас вы можете посмотреть бесплатно Mudda Aapka: | बजट सत्र कामकाज का रिकॉर्ड | 5 April, 2025 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
आज हम बात करेंगे संसद के बजट सत्र में रिकॉर्ड कामकाज की। कामकाज के लिहाज से लोकसभा और राज्यसभा का बजट सत्र सफल रहा। शुक्रवार को दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। संसद का बजट सत्र दो चरणों में हुआ। पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाए जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चला। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिससे नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस सत्र में संसदीय कामकाज को लेकर नया रिकॉर्ड बना। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में 13 घंटे से अधिक समय तक रेलवे ऊर्जा कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय से जुड़े अनुदानों की मांगों पर चर्चा हुई। वहीं राज्यसभा में शिक्षा रेलवे स्वास्थ्य परिवार कल्याण और गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई विचार विमर्श हुआ। इस सत्र में राज्यसभा की उत्पादकता 119 प्रतिशत रही। इस दौरान राज्यसभा ने सबसे लंबी बैठक 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू की जो लगातार 17 घंटे चली और 4 अप्रैल को सुबह 4.02 बजे समाप्त हुई। यह राज्यसभा के इतिहास में सबसे लंबी बैठक थी। इसके अलावा इस सत्र में 49 निजी विधेयक पेश किए गए जो एक नया रिकॉर्ड है। लोकसभा की कुल 26 बैठकें हुईं और इसकी उत्पादकता 118 प्रतिशत रही। इस दौरान 10 नए सरकारी विधेयक पेश किए गए और 16 विधेयक पारित हुए। इनमें प्रमुख रूप से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ विधेयक 2024 शामिल रहे। ANCHOR-MANOJ VERMA GUEST:- 1.Praveen Khandelwal, MP, Lok Sabha, BJP, 2.Sujeet Kumar MP, Rajya sabha, BJP Sansad Television is the Parliamentary channel of India. It was created in 2021 by merging Lok Sabha Television and Rajya Sabha Television. Follow us on: -Twitter: / sansad_tv -Insta: / sansad.tv -FB: / sansadtelevision -https://whatsapp.com/channel/0029VanO... -WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VanO... - / published Visit Sansad TV website: https://sansadtv.nic.in/