У нас вы можете посмотреть бесплатно मकान में लगी आग,एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले,3 महीने की बच्ची भी जिंदा जली। или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके दो बेटे समेत 6 लोग हैं। भीषण आग में शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनको पहचान पाना तक मुश्किल हो गया। घटना के वक्त घर में 9 लोग थे, जिन में से 3 को बचा लिया गया है। और उन्हे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एडीजी, आईजी, डीएम, एसपी समेत सीनियर ऑफिसर्स मौके पर पहुंचे। दरअसल यह दिल दहला देने वाला हादसा पाढ़म कस्बे में हुआ यहां के मेन बाजार में रमन प्रकाश राजपूत का तीन मंजिला मकान है। इसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में उनकी इलेक्ट्रिकल्स, फर्नीचर और ज्वैलरी की दुकानें हैं। ऊपर की दो फ्लोर में उनके बेटे मनोज और नितिन का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिक की दुकान के बगल में गैलरी है। इसी से ऊपर जाने का रास्ता है। यहां पर इनवर्टर चार्जिंग का पैनल लगा हुआ था। इसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर आग भड़क गई। 10 मिनट से भी कम समय में आग ने तीनों मंजिल को चपेट में ले लिया। आग लगी तो मनोज दुकान पर ही बैठे थे। उनके साथ उनकी 6 साल की बेटी भी थी। मनोज ने जब आग देखी तो उन्होंने बेटी को बाहर करके सड़क पर दिया और खुद जीने से परिवार को बचाने पहली मंजिल की तरफ दौड़े। लेकिन, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में आग ने ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। मनोज परिवार को बचाने अंदर गए थे, लेकिन वह खुद आग की लपटों में घिर गए और बाहर नहीं निकल पाए। करीब ढाई घंटे के बाद फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया और सभी शवों को बाहर निकाला। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी 6 लोगों के शव बुरी तरह से जल गए। उनको पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है। हादसे में 35 साल के मनोज कुमार ), उनकी पत्नी नीरज और मनोज का ब12 साल का बड़ा बेटा हर्ष,8 साल।का छोटा बेटा भारत, नितिन की पत्नी शिवानी और नितिन की 3 महीने की बेटी तेजस्वी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में रमन प्रकाश के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ रमन प्रकाश, उनका छोटा बेटा नितिन और बड़े बेटे मनोज की बेटी बची है। रिश्तेदार अजय सिंह ने बताया कि रमन प्रकाश, घटना के वक्त अपनी गौशाला में गए हुए थे। जबकि छोटा बेटा नितिन मार्केट में था। बाकी, जो लोग घर में थे। वह जिंदा बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि शव को देख पाने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए, पुलिस सीधे घर से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई घटनास्थल पर 12 थानों की पुलिस और 18 दमकल की गाड़ियां पहुंची। करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद आग को कंट्रोल किया जा सका। फिरोजाबाद एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फिरोजाबाद के अलावा आगरा, एटा और मैनपुरी से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि मेन बाजार होने के कारण यह एरिया काफी कजेस्टेड था, इसलिए रेस्क्यू में दिक्कत आई है। मुख्यमंत्री योगी ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मनोज के रिश्तेदार अजय ने बताया कि जहां से ऊपरी फ्लोर में जाने के लिए सीढ़ी थी। वहीं थोड़ी सी गैलरी बनी हुई थी। वहीं से आग की शुरुआत हुई। जितनी देर में मनोज ऊपर परिवार को बचाने के लिए गए, उतनी देर में ही नीचे आग विकराल हो गई। जहां से नीचे उतरने की सीढ़ी बनी थी, वहां सबसे ज्यादा तेज आग थी। वहीं, घर की छत पर ताला लगा हुआ था। परिवार को इतना भी वक्त नहीं मिला कि वह ताला खोलकर छत में भागकर अपनी जान बचा पाए।। contact number 8077090342 Like us on facebook: / journalist25 Visit khabartehkikat website:http://khabartehkikaat.com/?i=1 Like us on facebook: / journalist2534 I'm on Instagram as @khabartehkikaat_mohit. . / con