У нас вы можете посмотреть бесплатно ईंधन की कीमत कब कम होगी? || Arealnews или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
राजस्थान में डीजल की कीमत ज्यादा होने के कारण गुजरात का तेल माफिया यहां बहुत तेजी से बड़ा बाजार तलाश चुका है। गुजरात में तो अभियान चलाकर पुलिस ने पूरा खेल बंद करा दिया। पर अब लगभग सभी तेल माफिया राजस्थान चले आए हैं। जानकारी के मुताबिक, रोज करीब 40 टैंकर नकली डीजल राज्य में आ रहा है। वहीं, जब सूत्रों के आधार पर एक तेल माफिया से नकली डीजल की सप्लाई का सौदा करने की मीटिंग की तो जानकारी में बहुत कुछ सामने आया। माफिया ने कहा- कांडला पोर्ट से इंपोर्ट होने वाले बेस ऑयल में पैराफीन मिला कर 65 रुपए लीटर सप्लाई करेंगे, यह तेल डीजल का काम ही करेगा लेकिन बिकेगा बायोडीजल के नाम से। करना सिर्फ इतना है कि यहां से बायो डीजल का लाइसेंस ले लो, फिर उसकी आड़ में प्रति टैंकर कम से कम 75000 रुपए कमाओगे। उसने कहा यकीन नहीं हो तो राजस्थान की बायोडीजल अथोरिटी को चैक कर लो, लाइसेंस लेने वालों की लाइन लग गई है। अगर यह तेल हम से खरीदोगे तो यह सांचौर व आबूरोड होते हुए जोधपुर पहुंचेगा। तुम्हें यहां के ट्रांसपोर्टर, बस ऑपरेटर व माइनिंग वालों को ग्राहक बनाना है। पांच-छह ग्राहक हम दे देंगे, जो अभी सिद्धपुर, गुजरात से माल लेते हैं। ग्राहक खुद आएंगे। वहीं माल के साथ बिल होता है और वह बायोडीजल के नाम से आता है। गुजरात पुलिस नहीं राेकती। पोर्ट से बॉर्डर तक कोई समस्या नहीं। कभी रोका तो दो-पांच हजार लेगी अब इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह उठता है की आखिर यह नकली डीजल का कारोबार राजस्थान में अचानक से इतना कैसे पनप रहा है तो बता दें, गुजरात सीएम ने 2 जुलाई को मंत्रियों और अफसरों को बैठक में नकली डीजल खत्म करने के निर्देश दिए। एटीएस-क्राइम ब्रांच की 136 टीमों ने छापे मारे, करीब 300 लोग गिरफ्तार हुए। ये लोग जमानत पर छूटे और प्रदेश में नेटवर्क बना लिया।