У нас вы можете посмотреть бесплатно ❤️DIL KI BAAT, POD CAST with Dr.RASHMI UPADHYAY,Akashvani Doordarshan Kendra Lucknow(B-Grade Artist) или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
जीवन परिचय: डॉ.रश्मि उपाध्याय (शास्त्रीय एवं सुगम संगीत साधिका) भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीत के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। संगीत के प्रति अटूट समर्पण और अपनी सुरीली आवाज़ के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। शैक्षणिक योग्यता एवं उपलब्धियां:- डॉ. रश्मि ने संगीत गायन में परास्नातक (M.A.) की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त की है। उन्होंने UGC-NET की परीक्षा उत्तीर्ण की और हाल ही में संगीत के क्षेत्र में शोध हेतु उन्हें Ph.D. की उपाधि से सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी द्वारा उन्हें इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया। कलात्मक सफर एवं मंच प्रस्तुतियाँ:- आकाशवाणी, लखनऊ की 'बी-ग्रेड' कलाकार के रूप में डॉ. रश्मि निरंतर संगीत की सेवा कर रही हैं। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी गायकी का जादू बिखेरा है, जिनमें मुख्य हैं:- धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव: दीपोत्सव (अयोध्या), रामोत्सव, रामायण मेला (अयोध्या एवं चित्रकूट), कुंभ मेला (प्रयागराज) और श्री सच्चा बाबा आश्रम (प्रयागराज) में भक्तिमय प्रस्तुतियाँ। प्रमुख महोत्सव: महादेवा महोत्सव (बाराबंकी), देवा मेला, गोरखपुर महोत्सव, अवध महोत्सव और राष्ट्रीय शिल्प मेला (NCZCC, प्रयागराज)। विशिष्ट कार्यक्रम: बनारस में 'सुबह-ए-बनारस', गोमती नगर में होली मिलन समारोह और संगीत नाटक अकादमी (लखनऊ) के 'कजरी' कार्यक्रम में श्री कमलेश पाठक जी की उपस्थिति में मंच गायन। सम्मान एवं पहचान उनकी कला को समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा सराहा गया है:- गुवाहाटी ज्यूडिशियल एकेडमी द्वारा विशेष सम्मान। बनारस घराने के वरिष्ठ गायक श्री रामेश्वर गुरुजी द्वारा आशीर्वाद एवं सम्मान। मीराबाई लोक सम्मान (2023) से अलंकृत। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा सम्मान पत्र एवं भातखंडे विश्वविद्यालय में संबोधन हेतु आमंत्रित। व्यक्तिगत पृष्ठभूमि:- डॉ. रश्मि उपाध्याय एक प्रबुद्ध परिवार से संबंध रखती हैं। वह स्वर्गीय श्री उदय चन्द्र दीक्षित (पूर्व न्यायाधीश) की सुपुत्री हैं। उनके पति श्री एस.एस. उपाध्याय जी हैं, जो माननीय राज्यपाल के पूर्व विधि परामर्शदाता एवं पूर्व जनपद न्यायाधीश (लखनऊ) रह चुके हैं। आपका अपना कार्यक्रम: ❤️ दिल की बात आप के साथ । -प्रशांत जे.के.शर्मा Publish 16 January 2026 Studio Recording 1 January 2026 Time 1pm to 2pm