У нас вы можете посмотреть бесплатно Ratlam रेल मंडल में टिकट चेकिंग पर गंभीर आरोप, क्या GM अवॉर्ड के लिए TTE कर रहे खेल? | MP Tak или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
पश्चिम रेलवे (Western Railway) के रतलाम मंडल (Ratlam Division) में जीएम यानी महाप्रबंधक अवार्ड पाने की होड़ में टिकट चेकिंग से जुड़ा एक बड़ा खेल सामने आया है.. दरअसल आरोप है कि वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए टीटीई (TC) स्टाफ रेलवे बोर्ड के नियमों को दरकिनार कर रहा है. बताया जा रहा है कि जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों पर हाई-क्लास ट्रैवलिंग यानी एचटी टिकट बनाकर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है..आरटीआई एक्टिविस्ट (RTI Activist) के मुताबिक रेलवे बोर्ड (Railway Bored) का साफ नियम है कि अगर कोई यात्री जनरल टिकट लेकर आरक्षित कोच में चढ़ जाता है, तो टीटीई (TTE) उसे अगले स्टेशन (Railway Station) तक का टिकट (Ticket) बनाकर उतार सकता है. इस नियम का मकसद आरक्षित कोच में भीड़ कम करना और रिजर्वेशन वाले यात्रियों को राहत देना है.लेकिन आरोप है कि रतलाम मंडल में इस नियम की अनदेखी की जा रही है. कहा जा रहा है कि वसूली का टारगेट पूरा करने के लिए चेकिंग स्टाफ बड़ी संख्या में एचटी टिकट बनाकर जुर्माना वसूल रहा है, ताकि उनके वसूली के आंकड़े बढ़ें और वे जीएम अवार्ड (GM Award) की दौड़ में आगे दिख सकें.इसी मामले में एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने सूचना के अधिकार के तहत रतलाम मंडल से जानकारी मांगी कि यहां कितने एचटी टिकट, कितने विदाउट टिकट और कितने ट्रांसफर ऑफ टिकट बनाए जा रहे हैं.लेकिन रेलवे की तरफ से जवाब मिला कि ऐसा कोई प्रोफार्मा विभाग में मेंटेन ही नहीं किया जाता.आरटीआई आवेदक का कहना है कि जब उसने प्रथम अपील में वही प्रोफार्मा लगाया, जो कथित तौर पर मंडल का ही बताया जा रहा है, तब भी विभाग ने उसकी प्रमाणिकता पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उनका कहना है कि अगर प्रोफार्मा गलत है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर सही है तो रेलवे को साफ बताना चाहिए कि उसमें दिए गए आंकड़े सही हैं या नहीं.आरोप यह भी है कि एचटी टिकट सिर्फ उसी कोच में ड्यूटी कर रहे टीटीई को बनाना चाहिए, लेकिन टारगेट पूरा करने के दबाव में चेकिंग स्टाफ भी बड़ी संख्या में एचटी टिकट बना रहा है. आरोप है कि इन आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पश्चिम रेलवे मुख्यालय भेजा जाता है, जिसके आधार पर पुरस्कार की घोषणाएं होती हैं..इधर रतलाम रेल मंडल जो इंदौर (Indore) में बैठते है उनसे आरोपों पर पक्ष जाना तो उन्होंने आरोपों को खारिज कर दिया देखिए रिपोर्ट #MPT005 #Railway #westernrailways #indore #drmnews #railways #ticket #train #travel #passengertrain #passenger #tc #ratlam #railwayboard #railwaystation मध्य प्रदेश की हर खबर देखें: https://www.mptak.in/ Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak --------- About the Channel: MP Tak मतलब मध्य प्रदेश की धड़कन...यहां राजनीति, राजनेता, सामाजिक-आर्थिक, भौगोलिक हर जानकारी, सूचना, ख़बर उपलब्ध है... मध्य प्रदेश को जानना है तो बस MP Tak ही है सहारा .. मध्य प्रदेश का सर्च इंजन है MP Tak... MPTak …the heartbeat of Madhya Pradesh…updates you withthe latest of all… all information, all news …be it about politics, politician, social issues, financial or geographic matters…we cover a wide spectrum. MPTak … is the best and the only way to know MP…to understand MP. MPTak is your search engine for MP Follow us on: FB: / mptakofficial Twitter: / mptakofficial