У нас вы можете посмотреть бесплатно समयपुर बादली मर्डर केस का खुलासा: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या में पति गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#DelhiCrime #MurderCase #SamaypurBadli राजधानी दिल्ली के समयपुर बादली थाना इलाके में महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस जघन्य वारदात के आरोप में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मुनचुन केवट के रूप में हुई है, जिसे राजस्थान के किशनगढ़ से गिरफ्तार किया गया. जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि हत्या की इस वारदात के बाद से ही मृतक महिला का पति लापता था. तब से ही शक कि सुई पति मुनचुन केवट पर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने कई राज्यों में सघन तलाशी अभियान चलाया था. जांच के दौरान करीब 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई. आखिरकार पुलिस ने किशनगढ़ से आरोपी मुनचुन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह भारी कर्ज के बोझ से परेशान था. इसी आर्थिक तंगी के चलते उसने 25 फरवरी की तड़के अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की चाकू से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस अब हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. आपको बता दें कि बीते 25 फरवरी को समयपुर बादली के चंदन पार्क में एक घर में महिला और तीन बेटियों का शव मिला था. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. बहरहाल पुलिस अब आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है.