У нас вы можете посмотреть бесплатно अयोध्या की पावन धरा पर श्री छोटी देवकाली मंदिर | माता सीता की आराध्या देवी | Navratri Special или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
"अयोध्या, जो भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है, आधुनिकता के बावजूद अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान बनाए हुए है। इस ऐतिहासिक नगरी में स्थित श्री छोटी देवकाली मंदिर का विशेष महत्व है। यह मंदिर माता सीता की आराध्या देवी माता पार्वती को समर्पित है। कथा के अनुसार, विवाह के बाद माता सीता जब अयोध्या आईं, तो वे अपनी आराध्य देवी पार्वती की प्रतिमा भी साथ लाई थीं। उनकी आस्था को सम्मान देते हुए महाराज दशरथ ने सप्तसागर के ईशान कोण पर इस मंदिर की स्थापना करवाई। तब से माता पार्वती यहाँ नगर देवी सर्वमंगला के रूप में पूजी जाती हैं। यह मंदिर आज एक प्रमुख शक्तिपीठ बन चुका है। यहाँ विशेष रूप से सुहागन स्त्रियाँ और नवविवाहित जोड़े माता से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद लेने आते हैं। माता को सिंदूर, सोलह श्रृंगार और माला अर्पित की जाती है। यह मंदिर रामायण कालीन इतिहास, भक्ति और परंपराओं का संगम है। हमारे इस कार्यक्रम 'दर्शन' में हम आपको ऐसे ही प्राचीन और दिव्य स्थलों की यात्रा पर ले चलते हैं, जहाँ आपको भक्ति, इतिहास और आध्यात्मिक ज्ञान का अनोखा अनुभव मिलेगा। जय माता दी! Disclaimer - यहाँ मुहैया सूचना केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि तिलक किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को व्यावहारिक रूप में लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श करना आवश्यक है। #SacredAyodhya #RamayanaHeritage #DivineDestinations"