У нас вы можете посмотреть бесплатно Social Media पर बढ़ती पाबंदियां और Himanta Biswa Sarma की Hate Politics | NL Charcha 410 или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#nlcharcha #socialmedia #epsteinfiles #himantabiswasarmalive एनएल चर्चा में इस हफ्ते अडाणी समूह के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार रवि नायर को आपराधिक मानहानि में दोषी ठहराते हुए एक साल की कारावास की सजा, तीन घंटे में सोशल मीडिया से एआई से बने कंटेंट हटाने के सरकार के नए नियम, बांग्लादेश चुनाव के परिणामों और भाजपा की असम इकाई द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के ‘दो मुस्लिम पुरुषों’ पर बंदूक से निशाना साधते हुए एक वीडियो पोस्ट किए जाने पर विस्तार से बात हुई. इस बातचीत में सुप्रीम कोर्ट के वकील अपार गुप्ता और ईस्ट मोजो के पत्रकार अमित कुमार शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, न्यूजलॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. चर्चा की शुरुआत करते हुए अतुल चौरसिया पूछते हैं, “बीते दिनों आए फैसलों और सरकारी आदेशों को देखें तो अभिव्यक्ति का दायरा, सिमटता नजर आ रहा है. पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के लिए ये एक चिंता की बात है. खासकर मीडिया संस्थान के तौर देखें तो हर खबर किसी न किसी इंसान को ठेस तो पहुंचाती ही है तो ऐसे में क्या गिरफ्तारी जैसे चीजें सही हैं?” इसके जवाब में अपार कहते हैं, “सबसे पहले तो हमें ये समझना पड़ेगा कि फासिस्ट सोच पूरी तरह से नियंत्रण या सरेंडर चाहती है. जैसे अगर आप रवि नायर का ही केस देख लें. मानहानि का दावा आर्थिक क्षति के लिए हो सकता है या किसी आपराधिक कार्य के लिए हो सकता है, लेकिन पत्रकारों पर यह कहां तक उचित है. खासकर अगर पत्रकार को राहत नहीं मिले तो उसे लगातार अदालतों के चक्कर लगाने होंगे.” सुनिए पूरी चर्चा : आइए ख़बरों का भविष्य साथ मिलकर बनाएं : https://rzp.io/rzp/NL14 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi