У нас вы можете посмотреть бесплатно ललितपुर : 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म -आरोप | KhabarLahariya или скачать в максимальном доступном качестве, видео которое было загружено на ютуб. Для загрузки выберите вариант из формы ниже:
Если кнопки скачивания не
загрузились
НАЖМИТЕ ЗДЕСЬ или обновите страницу
Если возникают проблемы со скачиванием видео, пожалуйста напишите в поддержку по адресу внизу
страницы.
Спасибо за использование сервиса ClipSaver.ru
#ललितपुर #क्राइम #दुष्कर्म #ग्रामीणखबर #बुंदेलखंड #crime #lalitpur #ruralnews उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मडावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 अप्रैल 2013 को 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप लूट का मामला उजागर हुआ था। बुजुर्ग महिला के नाती ने कहा, हमने कभी सपने में नहीं सोचा था कि इतनी बुढ़ी होंगी और उनके साथ रेप हो सकता है। न ही हमें ये उम्मीद थी कि उनके साथ रेप हुआ होगा। हम यही सोच रहे थे कि कोई लूटपाट करने आया होगा जिसने जेवर ले गए होंगे, पैसे ले गए होंगे और मार डाला होगा। गाँव के ही तीन लोगों ने मिलकर दादी के साथ गलत काम किया है। इस तरह की घटना के बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने बताया कि दादी के जबड़े तोड़ दिए गए थे जिससे वो बोल नहीं पा रही थी और होश नहीं आ रहा था। 36 घंटों के बाद जब होश आया तो उन्होंने आपरेशन होने के बाद गांव के तीन व्यक्तियों के नाम बताए। उन्होंने बताया कि वे 28 अप्रैल को सारी घटना के बारे में बताई और 29 अप्रैल को वे गांव आए और पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने उनकी सुचना पर 30 अप्रैल को एक मुकदमा दर्ज किया। दादी के साथ हुए इस तरह के घटनाओं के बाद गांव के लोगों में डर फैला हुआ है बुजुर्ग महिला के नाती ने बताया कि दादी पुराने मकान में रहती हैं। हम दादी से दो किलोमीटर की दूरी पर अपने नए मकान में रहते हैं। हम उनसे रहने के लिए कहते थे, लेकिन उनके पुराने घर से जुड़ाव इतना था कि वह नहीं आती थी। 20 अप्रैल को जब दादी नहीं दिखीं तो हमने एक दूसरे से पूछना शुरू किया। फिर भी हमें पता नहीं चला तो हमने रिश्तेदारों को फोन किया। जब हमें पता नहीं चला तो हमें चिंता होने लगी। 21 की सुबह, चाचा की लड़की ने दादी के घर के ताले पर हाथ मारा तो ताला खुल गया। हम अंदर गए और देखा कि दादी मृत हो गई हैं। हमने उन्हें महरौनी सरकारी अस्पताल ले जाया जहां से वे झांसी में रेफ़र की गईं। उन्हें फिर ग्वालियर ले जाया गया लेकिन उनके शरीर में कोई डॉक्टर इलाज नहीं कर रहा था। इस मामले मे धर्मेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, मडावरा से फोन पर हुई बातचीत उनका कहना है इस मामले मे अभी जांच चल रही है। दो आरोपी पकड़े गए हैं, लेकिन एक आरोपी फरार हो गया है। मेडिकल जांच करवाई गई है और रिपोर्ट तैयार की गई है। फरार आरोपी को भी जल्द से पकड़ा जाएगा। Join this channel to get access to perks: / @khabarlahariyadigital अधिक वीडियोस के लिए सब्सक्राइब करें: / @khabarlahariyadigital फेसबुक पर लाइक करें: / khabarlahariya ट्विटर पर फॉलो करें: / khabarlahariya इंस्टाग्राम पर सुन्दर फोटोज़ और वीडियो देखें: / khabarlahariya अधिक न्यूज़ के लिए वेबसाइट देखें: http://khabarlahariya.org/ खबर लहरिया के साथ जुड़िये टेलीग्राम पर https://t.me/khabarlahariya Watch our Premium stories on Rural Youth here: https://khabarlahariya.org/premium/ Subscribe to Us for All the English trending, Latest content on Rural Youth: https://khabarlahariya.org/subscribe/ Shop with us, Khabar Lahariya ki Latest Merchandise: https://kadakmerch.com/collections/kh... Subscribe for Weekly Newsletter: https://forms.gle/VH8Ej6gWqSYUSGC88